featured देश

भारत की समुद्री ताकत को बढ़ता देख पाक परेशान, लगाए गंभीर आरोप

sartaj भारत की समुद्री ताकत को बढ़ता देख पाक परेशान, लगाए गंभीर आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक बार फिर से आरोप लगाया है लेकिन इस बार किसी कश्मीर मुद्दे पर बातचीत करने के रुख पर नहीं बल्कि हिंद महासागर की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का कहना है कि भारत की परमाणु शक्ति के विस्तार से महासागर की शांति के ऊपर खतरा है।

sartaj भारत की समुद्री ताकत को बढ़ता देख पाक परेशान, लगाए गंभीर आरोप

कराची में एक अंतराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण से पूरा क्षेत्र अस्थिर होगा जो कि आने वाले समय में काफी बड़ा खतरा बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सैन्यीकरण, हथियारों के प्रसार , मिसाइल क्षमता को बढ़ाना ये सब महासागर की शांति को भंग कर सकते हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत गुप्त ‘न्यूक्लियर सिटी’ का निर्माण कर रहा है जिसके लिए उसने परमाणु हथियार के जखीरें को इकट्ठा करना शुरु कर दिया है। इस बात का दावा करते हुए पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि भारत का ये कदम क्षेत्र के सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खतरनाक हथियार रखने के लिए चल रहे भारतीय अभियान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए और उसके पारंपरिक और गैर पांरपरिक हथियारों के तेजी से विस्तार पर लगाम लगाना चाहिए।

vikas 1 भारत की समुद्री ताकत को बढ़ता देख पाक परेशान, लगाए गंभीर आरोप

हालांकि पाकिस्तान के इस गंभीर आरोप को भारत सरकार पहले ही खारिज कर चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने भारत पर गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाने और हथियार एकत्रित करने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही स्वरुप ने कहा कि यह बयान देश की ओर से आया है जिसका परमाणु अप्रसार का रिकॉर्ड बेहद खराब है और इसे सारी दुनिया जानती है।

Related posts

नौसेना के बेड़े से विदा होगा विमान टीयू 142 एम

kumari ashu

गोरखपुर में दरोगा निषाद ने अपने से आधी उम्र की बहू के साथ किया ये काम

Rani Naqvi

फिर पड़ी महंगाई की मार, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

bharatkhabar