featured यूपी

‘जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरीं विधायक स्वाति सिंह’

‘जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरीं विधायक स्वाति सिंह’

लखनऊ: मिशन यूपी 403 के तहत भारतखबर.कॉम की टीम सरोजिनी नगर विधानसभा पहुंची। बता दें कि सरोजिनी नगर से स्वाति सिंह (भारतीय जनता पार्टी) विधायक हैं। टीम ने क्षेत्रवासियों से विधायक द्वारा किए गए कार्यों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान भारतखबर की टीम से उसी क्षेत्र में रहने वाले सपा नेता टकराए।

राम प्रकाश यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, लोहिया वाहिनी) ने मौजूदा विधायक स्वाति सिंह पर कटाक्षों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद स्वाति सिंह ने क्षेत्र में कदम तक नहीं रखा और विकास के नाम पर सिर्फ लीपा-पोती की है। और क्या–क्या उन्होंने कहा, पढ़िए हमारे इस अंक में…

चुनाव के बाद से ही क्षेत्र से नदारद रहीं विधायक

लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से विधायक स्वाति सिंह क्षेत्र से नदारद रही हैं। विकास के नाम पर उन्होंने क्षेत्र में कुछ भी नहीं करवाया है, यहां तक वे किसी के सुख-दुःख में शामिल तक नहीं ही हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव की सरकार में और शारदा प्रताप शुक्ल की विधायकी में क्षेत्र का जो विकास हुआ था उसी पर केवल लीपापोती की गई है।

केवल जनता को गुमराह कर रहे भाजपाई

राम प्रकाश यादव का कहना है कि भाजपा सरकार में केवल लोगों को गुमराह किया गया है। जनता के ज़जबातों के साथ खेला गया है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने जातिवाद फैलाया, लोगों में ईर्षा की भावना पैदा की गई है। युवाओं को रोज़गार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है और आने वाले चुनावों में जनता इसका बदला लेगी।’

‘सपा अध्यक्ष ने इस क्षेत्र का विकास किया था’

राम प्रकाश यादव का कहना है कि सपा सरकार में इस विधानसभा का विकास हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मेट्रो का निर्माण, आगरा एक्स्प्रेसवे की शुरुआत, मेदांता हॉस्पिटल आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को कराया गया था। आने वाले चुनावों में इसी काम को याद करते हुए जनता समाजवादी पार्टी को वोट देगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

‘जो कहते हैं वो करते हैं अखिलेश यादव’

राम प्रकाश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की पार्टी है, इस पार्टी ने घोषणा पत्र में किये हुए वादों तक को पूरा नहीं किया है। इस पार्टी ने जनता को गुमराह करके जीत हांसिल की थी, लेकिन इस बार जनता ने ठान लिए है कि इस सरकार को उखाड़ फेखना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक मात्र ऐसे नेता है जो काम करके दिखाते हैं, इसीलिए हमारा स्लोगन है ‘काम बोलता है’।

उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव द्वारा किये गए कामों की फेहरिस्त लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और हमें समर्थन भी मिल रहा है। हम चौपाल कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं और सपा का वोट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में सपा की सरकार होगी और सरोजिनी नगर क्षेत्र से सपा का ही एमएलऐ होगा।’

विकास के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव

राम प्रकाश यादव ने कहा है कि आने वाले चुनावों में विकास का मुद्दा लेकर हर समाजवादी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा और समर्थन प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा, ‘इस सरकार में केवल जुमलेबाजी हुई है और जनता अब इसे समझ चुकी है, सपा के घोषणा पत्र में ऐसे कई ऐलान होंगे जो जनता को फायदा पहुंचाएंगे और जनता को खुशहाल बनाएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सपा का हर कार्यकर्ता अपना योगदान देगा।’

Related posts

कोरोना के केस कम फिर भी पूरी तरह अलर्ट रहें हम: योगी

Pradeep Tiwari

मोदी सराकर केंद्रीय कर्माचारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा,महंगाई भत्ते में दो फीसद की बढ़ोतरी की संभावना

rituraj

कोरोना से अनाथ हुई बच्चियों के लिए सीएम योगी ने खोला खजाना

sushil kumar