Breaking News featured देश यूपी राज्य

Balrampur Gangrape- शासन संभालने में सक्षम नहीं CM योगी : मायावती

mayawati Balrampur Gangrape- शासन संभालने में सक्षम नहीं CM योगी : मायावती
  • भारत खबर || नई दिल्ली

Balrampur Gangrap:
उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न में वह सामूहिक दुष्कर्म की वारदात बढ़ती जा रही हैं। सामूहिक दुष्कर्म की वारदातों ने तो अपनी एक चैन ही बना ली है। एक के बाद एक अनेकों जिलों में प्रतिदिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन सभी घटनाओं में शिकार होने वाली पीड़िता नाबालिक व छात्रा वर्ग की हैं।

हाल ही में प्रयागराज में भी एक बीए की छात्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसको लेकर देश की जनता में व सभी राजनीतिक दलों में बेहद हलचल मच गई। सभी राजनीतिक दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर पैना निशाना साधा है। इसी के चलते बलरामपुर गैंगरेप  Balrampur Gangrape की घटना को ध्यान में रखकर बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। दुष्कर्म की वारदातों पर गंभीर सवाल प्रदेश सरकार से किए हैं।

Rape

मायावती का कहना है कि प्रदेश में दलित बेटियों के साथ हैवानियत की जा रही है। उनके साथ शोषण किया जा रहा है। जवानों ने बीकॉम की छात्रा को भी अपनी हवस का शिकार बनाया गया। उसकी इज्जत लूट कर उसे मार डाला। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सामूहिक दुष्कर्म की बड़ी वारदातें सामने आई हैं। और नाबालिक लड़कियों के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को ध्यान में रखकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खड़ा निशाना साधा है। वह उनके इन घटनाओं पर गहरे सवाल किए हैं। मायावती का कहना है कि योगी राज में कानून का राज नहीं है गुंडों को खुले आम छूट मिल चुकी है। प्रदेश सरकार गुंडों पर अपना नियंत्रण नहीं कर पा रही है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही इन दुष्कर्म की वारदातों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।

Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मुझे पूर्ण रुप से विश्वास हो गया है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार चलाने व शासन संभालने में सक्षम नहीं है व अपनी सरकार का नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पर आप रहम करें। यदि आप शासन करने में असमर्थ है तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

बताते चलें कि बलरामपुर में अपने कॉलेज में एडमिशन ले कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा के साथ जबरन गाड़ी में बिठा कर उसे नशीला इंजेक्शन लगा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पैर की हड्डी तोड़कर उसे रिक्शे में बिठाकर घर भेज दिया गया। जब वह लड़की घर पहुंची तो बेहद बुरी हालत में थी और अपनी मां से कह रही थी कि अब मैं जिंदा नहीं बच पऊँगी। उसकी हालत को देखते हुए उसके पारिवारिक जनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन रास्ते में उस लड़की ने दम तोड़ दिया था।अब देखना यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर मुख्यमंत्री अपना क्या जवाब देते हैं व दिन प्रतिदिन बढ़ रही दुष्कर्म की वारदातों पर किस प्रकार नियंत्रण करते हैं।

Related posts

माली की 6 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म

Rani Naqvi

भारत तिब्बत व्यापारिक संबंधो के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दिखा महंगाई का असर

Rani Naqvi

पेट्रोल के दाम में बढ़ोत्तर, डीजल के दाम घटे

bharatkhabar