नई दिल्ली। रागिनी की लोकप्रिय कलाकार सपना चौधरी जल्द ही राजनीति के मंच पर नजर आ सकती हैं। जब वह शुक्रवार को अचानक कांग्रेस दफ्तर में नजर आईं। और सोनिया गांधी से मिलने का वक्त भी मांगा।
इस दौरान सपना ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। और फिलहाल वो राजनीति में नहीं आएंगी। हालांकि उन्होने यह जरूर कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। और भविष्य में राजनीति में भी आ सकती हैं। वहीं सपना ने हल्के अंदाज में कहा कि वो कांग्रेस दफ्तर कुछ काम से आई हैं।
कांग्रेस ने देश को संभाला
सपना चौधरी के साथ दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन भी मौजूद थे। सपना ने कहा कि वो सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को काफी पसंद करती हैं। और उनसे मुलाकात करने की इच्छा भी रखती हैं। सपना चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों से देश को संभाले रखा है।
सपना को देखकर इकठ्ठा हुई भीड़
वहीं कांग्रेस ऑफिस में सपना चौधरी को देख कर वहां मौजूद कार्यकर्ता और नेता इकठ्ठा हो गए। उन्होंने सपना के साथ सेल्फी ली और सपना चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जाहिर है जल्द सपना चौधरी बदले अंदाज में नजर आएंगी।