राज्य उत्तराखंड

संत रविदास का संदेश समाज के लिए आज भी उपयोगी: प्रीतम सिंह

Pritam Singh

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संत रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनांए देते हुए कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी हमारे लिए उपयोगी है और यह भारत ही नही विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। बीते बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास के चित्र पर कांग्रेसजनों ने माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान कांग्रेजसनों ने कहा कि भारत के कई संतों ने समाज में भाईचारा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे संतों में संत रविदास का नाम अग्रगण्य है।

Pritam Singh
Pritam Singh

बता दें कि कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के प्रति अग्रसर रहे हैं। उन्होंने अपनी अनेक रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी लोकवाणी अद्भुत थी जिसका मानव धर्म और समाज पर अमिट प्रभाव पड़ता है। समाज में फैली छुआ-छूत, ऊंच-नीच दूर करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचपन से ही रविदास का झुकाव संत प्रवृत्ति की ओर था। उनकी दी हुई पंक्तियां ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ ’ मनुष्य को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे मानवता के उद्धारक संत रविदास का संदेश दुनिया के लिए बहुत कल्याणकारी है। उनकी गणना भारत में ही नहीं अपितु विश्व के महान संतों में की जाती है।

वहीं इस अवसर पर प्रदेश उपाघ्यक्ष जोत सिंह बिष्ठ, सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कैपटन बलवीर सिंह रावत, प्रवक्ता डा. आर.पी रतूड़ी, राजेश शर्मा , राजेश चमोली, महेश् जोशी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष पौड़ी कामेश्वर राणा, दीप बोहरा, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला आदि मौजूद रहे।

Related posts

 बिजनौर के नगीना की जामुन वाली मस्जिद से मिले 8 धर्म प्रचारक, धार्मिक जलसे में शामिल होने आए थे

Shubham Gupta

दो हाईटेक इंटर-स्टेट एटीएम डेबिट-क्रेडिट कार्ड क्लोनर्स गिरफ्तार

Trinath Mishra

उत्तराखंड में गंभीर किस्म के अपराधों के मामलों में गवाहों को सरकार देगी सुरक्षा

Rani Naqvi