Uncategorized #Meerut यूपी

साहित्यकार संजीव त्यागी के पिता का देहांत, न्यूटिमा अस्पताल की लापरवाही से गई जान

sanjivTyagi साहित्यकार संजीव त्यागी के पिता का देहांत, न्यूटिमा अस्पताल की लापरवाही से गई जान

संवाददाता, मेरठ। साहित्यकार एवं कवि संजीव त्यागी के पिता रमेशचंद्र त्यागी का शुक्रवार रात में देहान्त हो गया। कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही संजीव की माताजी का भी देहान्त हो चुका है। स्वर्गीय रमेशचंद्र त्यागी के परिवार में तीन लड़के हैं। सुबोध, संजीव एवं पराग के पिता की मौत पर साहित्य जगत में शोक व्याप्त है।

न्यूटिमा अस्पताल की लापरवाही ने ली जान

न्यूटिमा अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से उनके फेफड़ों में रक्त जम गया और इस बात की भनक खुद को वरिष्ठ सर्जन समझने वाले डॉ. बेम्बी को भी नहीं लगी।

उन्हें हृदय रोग के साथ ही फेफड‍़े से सम्बंधित रोग था और कई प्रकार के टेस्ट कराने के बाद भी इस बात को नहीं पता लगाया जा सका कि उन्हें फेफड़े में रक्त जमा है और गंभीर इन्फेक्शन हो चुका है।

अयोग्य स्टाफ के सहारे है अस्पताल का संचालन

अस्पताल में अयोग्य स्टाफ के सहारे मरीजों की जान से खिलवाड़ करने पर आमादा इन ‘आदमखोर’ डाक्टरों पर आखिर कार्रवाई के नाम शासन, प्रशासन चुप्पी क्यों साधे रहता है। राेगियों को गंभीर बताकर भर्ती करने के बाद जेब काटने के चलन ने अब अच्छे डाक्टरों की सााख पर बट्टा लगाना शुरू कर दिया है।

Related posts

लौटेगी उत्तर प्रदेश की हरियाली, वन महोत्सव पर 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

Aditya Mishra

यूपी के आईएएस ऑफिसर बनेंगे चुनावी आब्जर्वर, कल से ट्रेनिंग

Aditya Mishra

मुनव्‍वर राणा के बदले सुर, कहा- पीएम मोदी से है इश्‍क और सीएम योगी का…   

Shailendra Singh