featured यूपी

AAP सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार को घेरा, दस्तावेज दिखाते हुए की FIR, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: संजय सिंह ने यूपी सरकार के इस मंत्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। संजय सिंह ने मंत्री सुरेश खन्ना पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

संजय सिंह ने स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा दो गुने से ज्यादा की कीमत पर सरकार ने वेंटिलेटर को खरीदा है। बाजार से चार गुना ज्यादा दाम पर अन्य उपकरणों की खरीद की गई है।

संजय ने घोटाले के आरोपों के साथ दस्तावेज भा सार्वजनिक किए। संजय सिंह ने घोटाले की फाइल सार्वजनिक करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

आप सांसद ने कहा कोरोना भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक गया है। हेल्थ मशीनों की खरीद 4 गुना ज्यादा दाम पर की गई, सभी घोटाले के एक-एक करके कागज भी दिखाए।

आम आदमी पार्ट सांसद ने आगे कहा यूपी में चिकित्सा-शिक्षा विभाग में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। बच्चों के लिए बनाए गए आईसीयू में भी घोटाला किया गया। चार लाख की मशीन 56 लाख रुपए में खरीदी गई। यह मशीने बड़ी तादात में खरीदी गई।

घोटाले के आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने एफाआईआर की तहरीर भी दी। पुलिस आयुक्त से लेकर प्रधानमंत्री तक ब्याौरा भेजा है।

Related posts

पठानकोट हमला: पाक का भारत पर पीछे हटने का आरोप

bharatkhabar

UP Board Results 2021: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख का ऐलान, जानिए डेट

Shailendra Singh

नगर निकाय चुनाव के लिए पंजाब में मतदान खत्म, आज ही देर शाम तक आ सकते हैं नतीजे

Breaking News