लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व यमुना एक्सप्रेस-वे के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद से हटा दिया है।
वह अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रवीर कुमार की जगह प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के पद पर तैनात संजय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। संजय अग्रवाल को वर्तमान पद के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद के अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी भी रहेगी।