Breaking News यूपी

नगर निगम ने श्मशान और कब्रिस्तान में कराया सैनिटाइजेशन

sanitization नगर निगम ने श्मशान और कब्रिस्तान में कराया सैनिटाइजेशन

लखनऊ। नगर निगम की ओर से गुरुवार को शहर के श्मशान और कब्रिस्तान में सैनिटाइजेशन का कराया गया। नगर आयुक्य अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि 21 श्मशान घाट, 42 मुस्लिम कब्रिस्तान व तीन ईसाई कब्रिस्तान को सेनेटाइज किया गया।

श्मशान घाटों व कब्रिस्तानों में लगातार आ रहे कोरोना संक्रमित शवों के कारण संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ था। परिवारीजनों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। इसीलिए गुरुवार को वृहद सैनिटाइजेशन अभियान के लिए सुबह नौ बजे 40 ट्रैक्टर माउंटेड सैनिटाइजर मशीनों को रवाना किया गया।

अभियान बैकुंठ धाम, गुलाला घाट, मोतीझील, तेलीबाग, वीआईपी रोड, सुगामऊ, पल्टन छावनी, आईआईएम रोड आदि 21 श्मशान स्थल, उजरियांव, लोहिया पार्क के पास, ऐशबाग, विशाल खण्ड, सुप्पा कब्रिस्तान, मीना बेकरी के पास, कैम्पवेल रोड, ठाकुरगंज, पहाडपुर, फैजुल्लागंज ईदगाह के पीछे, तातरपुर, माल एवेन्यू, लवकुश नगर, खुर्रम नगर व तकरोही आदि 42 मुस्लिम कब्रिस्तानों तथा निशातगंज, माल एवेन्यू सहित तीन ईसाई कब्रिस्तान में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

इसी के साथ इन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। समस्त कूड़ा एकत्र कर शिवरी प्लांट पहुंचाया गया। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्मशान स्थलों व कब्रिस्तान में विशेष सेनेटाइजेशन अभियान लोगों को सुरक्षित करने के लिए किया गया है। इस समय कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ी है। कहीं कोई चपेटे में न आ जाए इसीलिए सैनिटाइजेशन के माध्यम से अंतिम संस्कार स्थलों को वायरस मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया।

 

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा हो जो सभी का करे सम्मान: अभिषेक मनु सिंघवी

bharatkhabar

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच पतंग उड़ा ट्रोल हुए पीएम मोदी, यूजर्स बोले- इंडिया में तोता उड़ाते हैं इंडोनेशिया में पतंग

rituraj

नरेंद्र मोदी बोले, हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कांग्रेस ने दो बल्लेबाज खड़े किए हैं

bharatkhabar