featured देश राज्य

ताजमहल के बयान पर संगीत सोम पर बरसे ओवैसी, जाने क्या कहा

sangeet som and asaduddin owaisi

नई दिल्ली। खूबसूरत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में अब बीजेपी के विधायक संगीत सोम भी कूद पड़े हैं। संगीत सोम मेरठ के सरधना से विधायक हैं। सोम का कहना है कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल को देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया है। इतिहास को लेकर सोम का कहना है कि कौन सा इतिहास कैसा इतिहास जिसमें अपने ही पिता को कैद कर डाला था। इन लोगों ने हिंदुओं का सर्वनाश कर दिया और बीजेपी उसी देश के इतिहास से बाबर. अकबर और औरंगजेब की कंलक कथा को मिटाने का काम कर रही है।यहां भगवान राम, भगवान शिव और भगवान कृष्ण का अवतार हुआ तो दुर्भाग्य से यहां बाबर और अकबर का अवतार भी हुआ।

sangeet som and asaduddin owaisi
sangeet som and asaduddin owaisi

बता दें कि सोम का कहना है कि देश का इतिहास अब तकल बिगड़ा हुआ था। जिसे सुधारने का काम बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां भगवान राम, भगवान शिव और भगवान कृष्ण का अवतार हुआ तो दुर्भाग्य से यहां बाबर और अकबर का अवतार भी हुआ। बाबर और औरंगजेब से जितना अत्याचार होना था उन्हेंने किया जैसे आयोध्या में मंदिर तोड़ कर मस्जिद बनाई गई थी। मथुरा में भगवान कृष्ण का मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई। उनका कहना है कि काशी मथुरा और आयोध्या हमारी आस्था के केंद्र हैं इसे कोई ऐसे ही नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

वहीं संगीत सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए बयान को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलट वार करते हुए कहा कि लाल किलो को भी गद्दारों ने बनाया था। क्या पीएम मोदी लालकिले से तिरंगा फहराना बंद कर सकते हैं। क्या मोदी. योगी सेलानियों को ताजमहल जाने से रोक सकते हैं। वहीं ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद हाउस भी गद्दारों ने बनाया था। क्या पीएम मोदी वहां विदेशी मेहमानों का स्वागत करना बंद कर देंगे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Pradeep sharma

3 बार पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं शरीफ, लेकिन कभी पूरा नहीं किया कार्यकाल

Pradeep sharma

ऋषिकेश में सैक्स सोर्टेड सीमन प्रयोगशाला का हुआ शिलान्यास

mohini kushwaha