Breaking News featured देश बिज़नेस

संदीप कटारिया बने फुटवियर निर्माता कंपनी बाटा के पहले भारतीय सीईओ, ग्लोबल लिस्ट में हुए शामिल

eb6002a8 7704 4573 9fd3 1607c0cf7795 संदीप कटारिया बने फुटवियर निर्माता कंपनी बाटा के पहले भारतीय सीईओ, ग्लोबल लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली। जैसा कि आप सभी जानते है कि बाटा आज के दौर में सबसे बड़ी फुटवियर निर्माता कंपनी है। जानकारी के मुताबिक एलेक्सिस नैसार्ड बाटा के ग्लोबल सीईओ थे। लेकिन उनके बाद अब संदीप कटारिया ने यह पदभार संभाला हैं। संदीप कटारिया को फुटवियर निर्माता कंपनी बाटा ने अपना ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही संदीप कटारिया ऐसे पहले भारतीय बन चुके हैं, जिनको फुटवियर निर्माता और खुदरा विक्रेता कंपनी बाटा ने अपना ग्लोबल मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया है। कटारिया ने एलेक्सिस नैसार्ड के बाद पदभार संभाला है। जिन्होंने कंपनी के सीईओ के रूप में लगभग पांच वर्षों तक काम किया। प्रमोशन के साथ ही संदीप कटारिया भारतीयों की उस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिनमें ग्लोबल कंपनियों में भारतीय प्रमुख पद संभाल रहे हैं।

संदीप ने बाटा को समकालीन ब्रांड के रूप में पुनर्जीवित किया-

बता दें कि संदीप कटारिया को फुटवियर निर्माता कंपनी बाटा ने अपना ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया है। प्रमोशन के साथ ही संदीप कटारिया भारतीयों की उस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिनमें ग्लोबल कंपनियों में भारतीय प्रमुख पद संभाल रहे हैं। इस लिस्ट में सत्य नडेला, सुंदर पिचाई, अजय बंगा जैसे नाम शामिल है। वहीं कटारिया साल 2017 में बाटा इंडिया के सीईओ के रूप में कंपनी से जुड़े थे। इससे पहले वो यूनीलिवर, वोडाफोन जैसी कंपनियों में काम कर चुके थे। ग्लोबल सीईओ बनाए जाने पर कंपनी ने कहा कि बाटा इंडिया लिमिटेड के सीईओ के रूप में कटारिया ने अपने निरंतर विकास और लाभप्रदता को चलाने में मदद की है। उनके नेतृत्व में बाटा इंडिया ने अपने मुनाफे को दोगुना कर दिया और सबसे आश्चर्यजनक अभियानों में से कुछ को प्रायोजित किया। बाटा ने कहा कि उन्होंने बाटा की छवि को एक अधिक जीवंत और समकालीन ब्रांड के रूप में पुनर्जीवित किया, जो छोटे उपभोक्ताओं को लक्षित करता था।

ग्रोथ भी डबल डिजिट-

बता दें कि कटारिया आईआईटी-दिल्ली से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। उन्हें करीब 24 साल का वर्क एक्सपीरियंस है। वहीं बाटा से जुड़ने के बाद कटारिया की अगुवाई में बाटा इंडिया का मुनाफा दोगुना हो गया। इसके साथ ही टॉपलाइन ग्रोथ भी डबल डिजिट में रही। वहीं अब बाटा के 126 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कंपनी ने किसी भारतीय को अपना ग्लोबल सीईओ बनाया है।

Related posts

यूपी में अपराध का आंकड़ा पूरी तरह से फर्जी, भाजपा शासित राज्यों में अपराध जबरदस्त बढ़ा

shipra saxena

कोरोना वायरस का कहर जारी, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 1 लाख 12 हजार के पार

Shubham Gupta

देवरिया में बालिका गृह में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सील हुआ संस्था

rituraj