featured देश राज्य

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर किया बडा हमला, किंगफिशर का मालिकाना हक गांधी परिवार के पास

samved patra संबित पात्रा ने कांग्रेस पर किया बडा हमला, किंगफिशर का मालिकाना हक गांधी परिवार के पास

नई दिल्ली : भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर बहुत बड़ा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, उदय शंकर महावर ने अपने कबूलनामे में कहा था कि उनके पास 200 कंपनियां हैं। राहुल गांधी ने कोलकाता की इसी डोटैक्स कंपनी से एक करोड़ रुपए का लोन लिया था। इस कंपनी के जरिए राहुल गांधी ने 5 हजार करोड़ रुपए का गबन किया। राहुल का हवाला कंपनी से रिश्ता है। शैल कंपनी ने राहुल को एक करोड़ का कर्ज दिया था।

 

samved patra संबित पात्रा ने कांग्रेस पर किया बडा हमला, किंगफिशर का मालिकाना हक गांधी परिवार के पास

किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए

संबित पात्रा ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर राहुल गांधी बैकफुट पर आ गए हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि किंगफिशर का मालिकाना हक माल्या के पास नहीं बल्कि गांधी परिवार के प्रतिनिधि के पास है। एयरलाइंस ने गांधी परिवार को कई फायदे दिए जिसमें बिजनेस क्लास अपग्रेडेशन, मुफ्ट टिकट आदि दिए जो कि सार्वजनिक मंच पर है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम बदले

किंगफिशर के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम बदले। राहुल गांधी किंगफिशर से मुफ्त में यात्रा करते थे। इस एयरलाइंस को बचाना सरकार का मकसद था। राहुल ऊल-जलूल ट्वीट करते हैं। पात्रा ने आरोप लगाया कि भगोड़े शराब कारोबारी को गांधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है।

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने किया यह दावा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि जब माल्या के देश से भागने की खबर आई उससे दो दिन पहले ही उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में उसे जेटली जी के साथ बातचीत करते देखा था। इससे पहले, पुनिया ने ट्वीट करके भी यह दावा किया था और जेटली पर ‘झूठ बोलने’ का आरोप लगाया था।

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का दावा, माल्या और जेटली को बात करते मैंने खुद देखा

Related posts

बजट की तारीख पर इलेक्शन कमीशन ने सरकार से मांगा जवाब

shipra saxena

फतेहपुर में चोरों का आतंक, अलमारी तोड़कर आभूषण और नकदी की लूट

Shailendra Singh

LIVE Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, पीएम मोदी से की अपील..

Neetu Rajbhar