featured यूपी राज्य

लोगों का राम मंदिर मुद्दे पर ‘संयम’ ‘तेज़ी से समाप्त’ हो रहा: सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath लोगों का राम मंदिर मुद्दे पर 'संयम' 'तेज़ी से समाप्त' हो रहा: सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि लोगों का राम मंदिर मुद्दे पर ‘संयम’ ‘तेज़ी से समाप्त’ हो रहा है और अगर सुप्रीम कोर्ट इसे जल्द से जल्द सुलझाने में असमर्थ है तो वह उन्हें यह दे दें। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, “मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर न्यायालय अपना आदेश जल्द देने में असमर्थ है तो उसे यह मुद्दा हमें दे देना चाहिए। हम रामजन्मभूमि मुद्दा 24 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा देंगे। हम 25 घंटे नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए यह कहा कि करोड़ों लोगों को संतुष्ट करने के लिए जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि अयोध्या मुद्दा सुलझे, अगर अयोध्या विवाद सुलझ गया और तीन तलाक़ पर प्रतिबंध लागू हो गया तो भारत में तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हो जाएगी। नौसेना ने शनिवार शाम को बताया कि मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले की अवैध कोयला खदान में दूसरे मज़दूर के शव का पता चल गया है।

Yogi Adityanath लोगों का राम मंदिर मुद्दे पर 'संयम' 'तेज़ी से समाप्त' हो रहा: सीएम योगी आदित्यनाथ

 

बता दें कि पिछले महीने 13 दिसंबर को यह अवैध खदान ढह गई थी जिसमें 15 मज़दूर फंस गए थे। इस खदान से अब तक सिर्फ़ एक मज़दूर का शव बरामद किया गया है। नौसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट में लिखा कि “भारतीय नौसेना ने रेट होल माइन में 280 फ़ुट की गहराई पर दूसरे शव को खोजा है। पहला शव कल निकाल लिया गया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव प्रभारी बनाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहली बार टिप्पणी की है। उन्होंने प्रियंका का राजनीति में स्वागत करते हुए कहा है कि नए लोगों को राजनीति में आना चाहिए और इससे समाजवादियों को ख़ुशी होगी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी को मुबारकबाद देंगे कि उन्होंने एक अच्छा फ़ैसला लिया है। ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरीज़ ने ‘नारी शक्ति’ (विमेन एम्पावरमेंट) को साल 2018 का हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयर घोषित किया है।

वहीं यह घोषणा जयपुर में चल रहे लिटरेचर फ़ेस्टिवल के दौरान की गई। ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरीज़ ने अपने बयान में कहा कि मार्च 2018 में ‘नारी शक्ति’ शब्द का काफ़ी इस्तेमाल किया गया क्योंकि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘नारी शक्ति’ नामक पुरस्कार की शुरुआत की थी। भाषाविदों के एक पैनल की सहायता से ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरीज़ (इंडिया) ने इस शब्द को चुना है। साल 2017 में उसने ‘आधार’ को वर्ड ऑफ़ द ईयर घोषित किया था। वेनेज़ुएला के राजनीतिक संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में अमरीका और रूस अमाने-सामने आ गए हैं। अमरीकी गृह मंत्री माइक पोम्पियो ने परिषद के अन्य सदस्यों से वेनेज़ुएला में विपक्ष के नेता ख़ुआन गोइदो को मान्यता देने की अपील की।

साथ ही रूसी राजदूत ने अमरीका पर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के ख़िलाफ़ साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर वेनेज़ुएला में सैन्य कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। दूसरी तरफ वेनेज़ुएला के विदेश मंत्री खोख़े अरेयासा ने नए चुनावों की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ”कोई हमें ये नहीं बता सकता कि हमें कब चुनाव कराने हैं और कब नहीं। जो फ़ैसला लिया जाएगा वो वेनेज़ुएला के लोगों, सरकार और मौजूदा विपक्ष का होगा। हम डोनल्ड ट्रंप को वेनेज़ुएला में युद्ध नहीं कराने देंगे।

Related posts

नोएडाः फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, विधायक के नाम पर करते थे धांधली

Shailendra Singh

यूपी: जल्द बीजेपी में शामिल होंगे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह, विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत!

Saurabh

CM योगी के महिला सुरक्षा के दावे की निकली हवा, राजधानी में छात्रा का अपहरण कर हुआ गैंगरेप

piyush shukla