featured देश

दुनिया का पहला दही जमाने वाला फ्रिज भारत में हुआ लॉन्च,जानिेए कैसे करता है काम?

curd 1 दुनिया का पहला दही जमाने वाला फ्रिज भारत में हुआ लॉन्च,जानिेए कैसे करता है काम?

गर्मियां शुरू हो चुकी है। सभी की मन ठंडी जगह रहने और कुछ ढंडा खाने का करता है। ऐसे में दही को जमाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अब आपकी इस मुश्किल को सैमसंग कंपनी ने आसान कर दिया है। अब आप मिनटों में फ्रिज में दही जमा सकेंगे।
क्योंकि सैमसंग ने भारत में दुनिया का पहला ऐसा फ्रिज लॉच किया है जो दही जमाता है। जी हां वो ही दही जो जमने में लोगों के पसीने छुड़ा देता है।

friz दुनिया का पहला दही जमाने वाला फ्रिज भारत में हुआ लॉन्च,जानिेए कैसे करता है काम?
सैमसंग कंपनी ने कर्ड मैस्ट्रो के नाम से एक नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है, जिसमें दही जमाना बेहद आसान है। इस फ्रीजी की कीमत 30,990 से शुरू होकर 45,990 रुपए तक है।सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लान ने बताया कि पहली बार दुनिया में इस तरह का रेफ्रिजरेटर तैयार किया गया है जो फूड को प्रोसेस भी मेक फॉर इंडिया के तहत यह रेफ्रिजरेटर तैयार किया गया है। इसे बनान में देशभर में बड़े पैमाने पर अध्ययन व नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ विमर्श किया गया था।

कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर में दही जमाने के लिए एक अलग बॉक्स बना हुआ है। दूध को गर्म करके ठंडा करने के बाद इसमें थोड़ी दही डालनी होगी और फिर इसे बॉक्स में रख देना होगा। पांच से छह घंटे में दही जम जाएगी। पांच घंटे में आपको सॉफ्ट दही मिलेगा वहीं 6 घंटे में यह हार्ड दही जमाएगा। यह सिर्फ दही जमाएगा ही नहीं बल्कि उसे इसमें स्टोर भी किया जा सकेगा। फ्रिज दही जमाने की प्रक्रिया को भी ऑटोमैटिकली मॉनिटर करता है। जिससे आपको इसका ध्यान रखने की जरूरत नहीं रहती।

https://www.bharatkhabar.com/delhi-high-court-has-closed-89-app-for-the-army/
ये फ्रिज बहुत ही कम बिजली की खपत वाला है। इसकी डिजिटल इन्वर्टर टेक्नॉलजी कम आवाज और कम एनर्जी के साथ शानदार परफॉर्मेंस देती है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर 10 साल की वारंटी के साथ आता है और जिसे जर्मनी में एसोसिएशन फॉर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी द्वारा 21 साल के मजबूती प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8 अक्तूबर को करेंगे अखंड ज्योति योजना का शुभारंभ

rituraj

दार्जिलिंग में जारी आंदोलन, ममता ने लगाया बीजेपी पर प्रोत्साहित करने का आरोप

Rani Naqvi

मायावती के ‘मुस्लिम’ शब्द के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग सख्त, प्रशासन से रिपोर्ट तलब

bharatkhabar