Breaking News देश राज्य

शशि थरूर के बयानों को लेकर संबित पात्रा ने मारा ताना, कहा- राहुल गांधी को भाजपा वाले बुलाएंगें राहुल लाहौरी

a21349d3 dba3 4f81 a50b 50219c449641 शशि थरूर के बयानों को लेकर संबित पात्रा ने मारा ताना, कहा- राहुल गांधी को भाजपा वाले बुलाएंगें राहुल लाहौरी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अंतरराष्ट्रीय मंच लाहौर में आयोजित वर्चुअल साहित्य महोत्सव में भाग लिया था। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भारत पर भी टिप्पणी की। जिसको लेकर भाजपा के राष्टीªय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी की खूबब आलोचना की। इसी के के साथ उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भाजपा वाले राहुल लाहौरी कहकर बुलाएंगे। जिसके बाद से कांग्रेस में हलचलें तेज हो गई हैं।

बता दें कि आए दिन किसी न किसी पार्टी की तरफ से एक-दूसरे की जमकर आलोचना की जाती है। पार्टीयां किसी भी बात को लेकर तंज कसने में कसर नहीं छोड़ती हैं। अभी-अभी भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्र्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथो ले लिया। क्योंकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच से भारत का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहां था कि कोरोना महामारी की रोकथाम, मुसलमानों की हालत और पूर्वोत्तर के नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। जिसके चलते संबित पात्रा से रहा न गया और उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी बाते सुनकर ऐसा लगता है कि राहुल गांधी पाकिस्तान से चुनाव लड़ने का विचार कर हैं। उनके लिए शशि थरूर पाकिस्तान में रैली की शुरूआत कर रहे हैं। आगे कहा कि कांग्रेस के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचो पर खासकर पाकिस्तान में भारत को नीचा दिखा रहे हैं। सरकार चाहें किसी की भी हो वो आम जनता की भलाई की बात नहीं करती है। वे तो वस अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं।

यह कोई नई बात नहीं है कि पार्टीयां एक-दूसरे को ताना मारने का मौका ढूढती रहती हैं। पात्रा ने कांग्रेस को घेरे में लेते हुए कहा कि कुछ ही समय में भारतीय राष्ट्रय कांग्रेस, पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस बन जाएगी। थरूर को राहुल का करीबी मित्र बताते हुए पात्रा ने उन पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थरूर ने कहा भारत जैसा कोई लोकतांत्रिक देश नहीं है और तबलीगी जमात पर कहा कि कोविड-19 के कारण हम भी भारत में कट्टरता और पूर्वाग्रह से लड़ रहे हैं।

Related posts

स्मृति ने कहा, कजाकिस्तान में चुनाव जीतना चाहते हैं राहुल ?, कांग्रेस ने तुरंत दिया जवाब

Pradeep sharma

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तस्वीर साफ

Samar Khan

कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ले सकती है चेकबंदी का निर्णय

Breaking News