मेरठ। समता सैनिक दल की ओर से डा0 बी0आर0 अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर डा0 अम्बेडकर प्रतिभा स्थल पूर्वी कचहरी गेट पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सागर ने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि बाबा साहब ने स्वतन्त्र भारत के संविधान में करोड़ो पीडितो अल्पसंख्यको को समान अधिकार देकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर सपा कैंट प्रत्याशी आरती अग्रवाल भी कार्यकताओं के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिये पहुंची। वहीं भारतीय किसान आंदेालन के कुलदीप त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं संग बाबा साहब की प्रतिमा को दूध से नहलाया।
राहुल गुप्ता, संवाददाता