यूपी

सपा का हार पर मंथन, जल्द ही होगा संगठन में फेरबदल

samajwadi party सपा का हार पर मंथन, जल्द ही होगा संगठन में फेरबदल

लखनऊ। विधानसभा चुनावों में विकास का नारा देने के बाबजूद मुंह की खा चुकी समाजवादी पार्टी जल्द ही अपने संगठन के चेहरों में बदलाव कर सकती है। संगठन में फेरबदल करने के लिए पार्टी ने लखनऊ दफ्तर पर 6 अप्रैल को अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की इस बैठक में कई चेहरों में बदलाव हो सकता है।

samajwadi party सपा का हार पर मंथन, जल्द ही होगा संगठन में फेरबदल

मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बैठक को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव शामिल हो सकते हैं।

इस दौरान, महानगर अध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी में भी बदलाव होगा। कार्यकारिणी में बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी में बड़े स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने छह अप्रैल को जिला, सात अप्रैल को फ्रंटल संगठनों की बैठक सपा के चारों प्रकोष्ठों (युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा) के जिला, महानगर अध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सपा के सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी।

Related posts

Viral Video: 5 मिनट के लिए बंद हुई ऑक्सीजन सप्लाई, मौत के मुंह में समाएं 22 मरीज

Shailendra Singh

महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म : फतेहपुर

Arun Prakash

UP: एक दिन में रिकॉर्ड 30,596 नए केस, 129 कोरोना संक्रमितों की मौत

Shailendra Singh