Breaking News featured यूपी

सपा सांसद आजम खान की फिर बिगड़ी तबियत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर ICU में भर्ती

नोएडा: आजम खान की रिहाई को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: रामपुर से सपा सांसद आजम खां की तबियत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई आजम खान को फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर ICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जानकारी के अनुसार अभी उनकी हालत नजुक बनी हुई है। कोरोना से संक्रमित सांसद आजम खान का इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर है आजम खान

72 साल के सपा सांसद को नौ मई को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले आजम खान को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार को उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से दोबारा ICU में शिफ्ट किया गया। आज सुबह उनकी हालत गंभीर होने पर सांसद को फुल ऑक्सीजन सपोर्ट रखा गया है।

जेल में संक्रमित हुए थे आजम खान

सपा सांसद आजम खान सीतापुर की जेल में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दोनों को एक साथ मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आजम खान के बेटे अब्दुला आजम अब स्वस्थ्य है। लेकिन आजम खां की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बीते दिनों आजम खां की हालत बेहतर होने पर उन्हे अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया था। लेकिन आज फिर अचानक तबियत खराब होने पर उन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया। आजम खां की सेहत की जानकारी अस्पताल अपनी अगली मेडिकल रिपोर्ट में देगा।

Related posts

सीबीएसई और यूपी बोर्ड की राह पर एनआईओएस बोर्ड, रद्द हुई 12वीं की परीक्षा

Aditya Mishra

पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल कल नई दिल्‍ली में राज्‍यों के पर्यटन मंत्रियों के सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

bharatkhabar

राजनाथ ने प्रोटोकॅाल तोड़ बहादुर BSF जवान को लगाया गले

Srishti vishwakarma