Breaking News featured यूपी

समाजवादी पार्टी ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

akhilesh yadav समाजवादी पार्टी ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

लखनऊ.समाजवाद को ट्विटर पर जिंदा रखने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी महिला घेरा आंदोलन की घोषणा की। इस आंदोलन के माध्यम से किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर उन्होंने हमला बोला है।

 

13 फरवरी को सरोजनी नायडू जयंती के साथ-साथ प्रदेश भर में राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला घेरा आंदोलन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कर आंदोलन से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों को लेकर के इस कार्यक्रम से जुड़े इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे और महिलाएं आगे आए।

सरकार पर बोला हमला-

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर हमला भी बोला है.
अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट के जरिये महिलाओं से आंदोलन में आगे आने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, “13 फरवरीकोसरोजिनी नायडू जयंती ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर सपा प्रदेश भर में आयोजित करेगी ‘महिला घेरा’. ‘महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे. महिलाएं आगे आएं”WhatsApp Image 2021 02 08 at 1.32.21 PM समाजवादी पार्टी ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

इससे कुछ ही देर पहले एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथ लिया. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि ख़राब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूंजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए कृषि क़ानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी. लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे.”

 

WhatsApp Image 2021 02 08 at 1.47.06 PM समाजवादी पार्टी ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा की

दोनों ट्विट के माध्यम से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को जिंदा रखने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के मुद्दों से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है इसके साथ-साथ कृषि कानूनों को लेकर भी किसानों के साथ मिलकर सरकार का विरोध किया है।

Related posts

विदेशी सरजमीं पर गेंदबाजी सीखने के लिए शमी ने देखे इन खिलाडियों के वीडियो

mahesh yadav

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बद्रीनाथ धाम, बद्री विशाल के किए दर्शन

Hemant Jaiman

दूल्हा चबा रहा था गुटखा, थप्पड़ मारकर बोली दुल्हन, ‘पहले थूककर आओ, फिर होगी शादी’

Shailendra Singh