मनोरंजन

विनोद खन्ना की ये ख्वाहिश पूरी करेंगे सलमान खान!

vinod and salman विनोद खन्ना की ये ख्वाहिश पूरी करेंगे सलमान खान!

मुंबई। कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड के दिग्गज नेताओं में शुमार विनोद खन्ना का निधन हो गया। विनोद ने दुनिया को अलविदा तो कह दिया लेकिन विनोद के कुछ सपने आज भी अधूरे हैं। जिसे पूरा करने के लिए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आगे आए हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक विनोद अपने बेटे साक्षी को बॉलीवुड में लांच करना चाहते थे लेकिन बीमारी के कारण कर नहीं पाए।

vinod and salman विनोद खन्ना की ये ख्वाहिश पूरी करेंगे सलमान खान!

अब सलमान की कंपनी विनोद के बेटे साक्षी खन्ना को बॉलीवुड में लांच करेगी। कंपनी के सूत्र बता रहे हैं कि साक्षी को लांच करने को लेकर सलमान और विनोद खन्ना के बीच उस वक्त बात हुई थी, जब दोनों दबंग 2 की शूटिंग कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, उस वक्त विनोद खन्ना इसे लेकर सहमत हो गए थे, लेकिन कहा जाता है कि साक्षी तब अपनी ट्रेनिंग में बिजी थे। साक्षी की ट्रेनिंग पूरी हुई, तो विनोद खन्ना की तबियत बिगड़ गई और मामला वहीं रह गया। बताया जाता है कि सलमान खान ने खन्ना परिवार को संदेश भेजा है कि जब भी साक्षी तैयार होंगे, सलमान खान उनकी लांचिंग फिल्म के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा देंगे।

विनोद खन्ना को जब 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तो सलमान खान बालीवुड के चंद ऐसे सितारों में से एक थे, जो उनको देखने अस्पताल पंहुचे थे|लेकिन जब विनोद खन्ना का निधन हुआ, तो सलमान खान न तो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और न ही बुधवार को हुई प्रार्थना सभा में सलमान खान पहुंचे।

प्रार्थना सभा में सलमान के परिवार से वहां सिर्फ अरबाज खान पहुंचे थे, जो दबंग और दबंग 2 में विनोद खन्ना के साथ काम कर चुके थे।

सलमान के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि सलमान खान लगातार खन्ना परिवार के संपर्क में हैं और निधन के अगले दिन वे विनोद खन्ना के घर पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने गए थे।

Related posts

नहीं रहे एयरलिफ्ट के असली हीरो, अक्षय ने जताया दुख

Rani Naqvi

न्यूली मॉम करीना कपूर खान कुछ ऐसे किया मेकओवर

shipra saxena

अजय देवगन ने किया गलवान घाटी पर फिल्म बनाने का एलान

Rani Naqvi