Breaking News featured देश मनोरंजन

सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता

WhatsApp Image 2021 01 16 at 5.25.06 PM सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता

मुम्बई। पूरे वाॅलीवुड में अगर कोई सवाल सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है तो वह है सुपर स्टार सलमान खान। ऐसा कोई नहीं जिसने सलमाल की शादी को लेकर सवाल ना किया हो। कई बार सलमान खान की शादी की खबरे भी चली लेकिन वो सिर्फ अटकलें बनकर रह गई। हालांकि, क्या आपको पता है कि सलमान को बचपन में एक लड़की बहुत पसंद आई थी लेकिन सलमान उससे अपने दिल की बात नहीं कह सके थे।

WhatsApp Image 2021 01 16 at 5.25.06 PM 1 सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता
फाइल फोटो

सलमान के अनुसार, यदि उस दिन वह अपने दिल की बात उस लड़की से कह देते तो आज वह दादाजी बन चुके होते। बिग बॉस 13 के दौरान अजय देवगन और काजोल के साथ खेले गए एक फन गेम के दौरान खुद सलमान ने यह किस्सा सुनाया था। सलमान के अनुसार, उस लड़की के कुत्ते ने उन्हें काटा था।

 

WhatsApp Image 2021 01 16 at 5.25.06 PM 2 सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता
फाइल फोटो

सलमान आगे बताते हैं कि, ‘मैं उसे सच में पसंद करता था लेकिन रिजेक्शन के डर से कभी कह नहीं सका’। सलमान के अनुसार, उस लड़की के साथ उनके तीन दोस्तों का भी अफेयर रहा था और उन्हें बहुत बाद में इस बात का पता चला था कि वह लड़की भी उन्हें पसंद करती थी।

 

WhatsApp Image 2021 01 16 at 5.25.06 PM 3 सलमान खान बोले- उस लड़की को प्रपोज करता तो आज दादा बन गया होता
फाइल फोटो
इस पूरे वाकये को याद करते हुए सलमान हंसने लगते हैं और कहते हैं, ‘ठीक 15-20 साल बाद मेरी मुलाकात उसी लड़की से दोबारा हुई, वह दादी बन चुकी थी, उसने मुझसे कहा – मेरे पोते-पोती तुम्हारे फैन हैं उन्हें तुम्हारी फ़िल्में पसंद हैं’। सलमान आगे कहते हैं कि उस लड़की को अपने दिल की बात ना कहकर उन्होंने अच्छा ही किया वरना आज वह भी दादाजी बन चुके होते।

 

Related posts

जन्मदिन विशेषः साथ काम करते करते माधुरी से इसलिए दूर हो गए अनिल कपूर

Vijay Shrer

Bank Strike: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, कामकाज रहेंगे पूरी तरह ठप

Rahul

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ ऐसे बढ़ा रहे हैं खिलाडि़यों का मनोबल, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

mohini kushwaha