मनोरंजन

भारत से पहले 9 साल बाद रैंप पर उतरे सलमान-कैटरीना

salman with ketrina भारत से पहले 9 साल बाद रैंप पर उतरे सलमान-कैटरीना

नई दिल्ली। बीते बुधवार को सलमान खान और कटरीना कैफ 9 साल बाद रैंप पर उतरे हैं। वे दोनों डिजानर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर बतौर शो स्टॉपर नजर आए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री शानदार दिखी। दोनों ने रैंप पर अलग-अलग एंट्री की थी। बीते बुधवार को सलमान खान और कटरीना कैफ 9 साल बाद रैंप पर उतरे। वे दोनों डिजानर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर बतौर शो स्टॉपर नजर आए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री शानदार दिखी। दोनों ने रैंप पर अलग-अलग एंट्री की थी।

 

salman with ketrina भारत से पहले 9 साल बाद रैंप पर उतरे सलमान-कैटरीना

डिटेल वर्क से डिजाइन ब्लैक शेरवानी में सलमान खान काफी हैंडसम लगे

फिल्म भारत में ऐसा होगा सलमान खान का लुक, आप भी देखे

बता दें कि डिटेल वर्क से डिजाइन ब्लैक शेरवानी में सलमान खान काफी हैंडसम लगे। वहीं कटरीना का लुक रॉयल था। वे ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। फैशन शो में मनीष मल्होत्रा ने इंडो-पर्शियन कलेक्शन दिखाया। कटरीना कैफ हमेशा से ही मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर जलवे बिखेरती हैं। लेकिन ये पहली बार था जब सलमान खान मनीष के लिए रैंप पर उतरे। फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने वाली सलमान-कटरीना की जोड़ी ने रैंप पर भी धमाल मचाया। वे दोनों साथ में ग्रेट कपल की तरह नजर आए। उनकी एंट्री पर सीटियां और तालियां बजने लगी।

वहीं इस दौरान एक मजेदार वाकया भी सामने आया। दरअसल, कटरीना कैफ रैंप पर सलमान को गाइड करती दिखीं। सलमान फन मोड में दिखे। फैशन शो में कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। भूमि पेडनेकर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, लारा दत्ता और मौनी रॉय, मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचे थे। बता दें कि सलमान-कटरीना की जोड़ी अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगे। कटरीना को ये रोल प्रियंका चोपड़ा के बैकआउट करने के बाद मिला है।

Related posts

‘बाम्बे टॉकीज’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे करन जौहर

Rani Naqvi

जानिए कैसे पापा शाहरूख की फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बने अबराम

Anuradha Singh

अजय देवगन की वजह से हूं आजतक सिंगल: तब्बू

Rani Naqvi