मनोरंजन featured

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दिल खोलकर दिया दान, बिग बी और शाहरुख को किया पीछे

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दिल खोलकर दिया दान, बिग बी और शाहरुख को किया पीछे

नई दिल्ली।  केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए जहां पूरा देश एक हो गया है तो वहीं, बॉलीवुड भी इस नेक में पीछे नहीं हैं। हर कोई केरल को इस संकट से निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही और भी लोगों से मदद की गुहार लगाई जा रही है। बता दें कि बॉलीवुज केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए एक मसीहा के रुप में काम कर रहा है।

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान ने दिल खोलकर दिया दान, बिग बी और शाहरुख को किया पीछे
सलमान खान

सलमान खान ने दिल खोलकर दिया दान

बता दें कि जहां बॉलीवुड में हर कोई अपना अपना योगदान दे रहा है तो वहीं, सलमान खान भी इस काम में पीछे नहीं है और उनकी ओर से भी केरल बाढ़ पीड़ितो की मदद की गई है और उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल खोलकर दान किया है। इस बात की जानकारी सलमान खान के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी।

सलमान खान बॉलीवुड में अपनी उदारता के लिए जाने जाते है। वह कई बार लोगों की मदद करते हुए नजर आए हालांकि वह इस बात को हमेशा लोगों से शेयर करने से हिचकिचाते हैं। इस बीच दबंग खान के करीबी दोस्त जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए गए दान की जानकारी दी है।

जावेद जाफरी ने ट्वीट किया – ‘सलमान खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सीएम रिलीफ फंड में 12 करोड़ रुपए दान किए हैं। यह इंसान सही में कुछ अलग है। कितनों की दुआएं लेकर चल रहा है। भगवान आपको सलामत रखे। आपकी इज्जत करने के साथ ही आपसे बहुत प्यार करता हूं।’ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के दान किए आंकड़ों को देखें तो अब तक सबसे ज्यादा रुपए दान करने वाले स्टार सलमान खान ही हैं।

सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, कुणाल कपूर रिलीफ फंड में दान कर चुके हैं। वहीं साउथ स्टार्स की बात करें तो रजनीकांत, राम चरन और अल्लू अर्जुन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे और मोटी रकम देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।

ये भी पढे़ं-

सलमान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए जताया दुख, लोगों ने उड़ाया मजाक

Bigg Boss 12 का प्रोमो हुआ आउट, सलमान खान बने टीचर

सलमान खान ने शूट किया बिग बॉस-12 का प्रोमो, इस दिन से होगा शुरू

Related posts

राहुल और नीतीश की मुलाकात के बढ़ी हलचल , नीतीश बोले विपक्ष को जोड़ने की कोशिश कर रहा, बीजेपी बोली PM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं

Rahul

जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले यूपी के केन्द्रीय मंत्री

Shailendra Singh

‘लिव इन रिलेशनशिप’ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, कहा- शादी लायक उम्र नहीं तो लिव-इन में रह सकते हैं वयस्क कपल

rituraj