Breaking News featured मनोरंजन

सलमान की जमानत पर फैसला टलने की संभावना, जज का तबादला

3467996302 सलमान की जमानत पर फैसला टलने की संभावना, जज का तबादला

जोधपुर जेल में बंद अभिनेता सलमान खान की जमानत पर फैसला देने वाले जज का शुक्रवार की देर रात तबादला हो गया। प्रदेश भर से 87 जजों का तबादला किया गया है। इसमें जिला सेशन न्यायालय के जज रविंद्र कुमार का भी तबादला जोधपुर से सिरोही कर दिया गया है। वहीं देवकुमार खत्री का भी तबादला राजसमंद में किया गया है।

 

3467996302 सलमान की जमानत पर फैसला टलने की संभावना, जज का तबादला

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान  की जमानत का फैलसा होने वाला था। मगर अब यह कुछ लंबित हो सकता है। कारण कि सेशन एवं जिला न्यायालय रविंद्र कुमार ने इस केस पर शुक्रवार को वकीलों की बहस सुनी थी। मगर उन्होंने जमानत पर फैसले का निर्णय सुरक्षित रखते हुए शनिवार का टाइम दिया था। इस बीच रात मे सूचना आ गई कि उनका तबादला जोधपुर से सिरोही किया गया है। वहीं सीजेएम देवकुमार खत्री जिन्होंने सलमान को पांच साल की सुनाई उनका भी तबादला हो गया। ऐसे में अब सलमान को शनिवार को जमानत मिलने की संभावना कम हो गई है। अब सोमवार के बाद ही आगे की निर्णायक स्थिति बन पाएगी।

Related posts

सबका साथ, सबका विकास और जनकल्याण की भावना से काम करें गहलोत- प्रहलाद सिंह पटेल

Rahul

स्वैग से करें करवाचौथ का स्वागत, कुछ ऐसा है फैशन ट्रेंड

mohini kushwaha

अमेरिकी सेना की रक्षा और उसके हित के लिए कतर में की एफ-22 लड़ाकू विमानों की तैनाती

bharatkhabar