मंगलवार को आनंद आहूजा से शादू कर सोनम कपूर मिसेज आहूजा बन गई हैं। कल रात को मुंबई के द लीला होटल में सोनम और आनंद के रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड की कई फेमस सेलीब्रटीज ने पहुंचकर दोंनों को अपनी आर्शीवाद दिया। इस मौके पर सलमान-और शाहरूख ने पहुंचकर पार्टी को औऱ भी एंटरटेनिंग बना दिया।
इश मौके पर सलमान औऱ शाहरुख ने 22 साल पहले आई अपनी फिल्म करन-अर्जुन का फेमस गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ गाकर सबको लोट-पोट कर दिया। दरअसल उन्होंने यह गाना सोनम की मोम संगीता कपूर के लिए गाया। वीडियो देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि दोंनों ने पार्टी को कितना एंजॉय किया।
सोनम का रिसेप्शन: एक्स गर्लफ्रेंड के सामने आलिया के साथ पोज देते दिखे रणबीर, देखें तस्वीरें
गौरतलब है कि सोनम ने मंगलवार को अपनी मौसी के घर पर पंजाबी रीति रिवाज से सादी की। जहां अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, करिशमा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, सतीश कौशिक समेत फिल् जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद शाम को मुंबई के द लीला होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जहां सलमान खान, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और रणवीर कपूर जमकर मस्ती करते नजर आए। वहीं मुकेश अंबानी ने भी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथी रिसेप्श पार्टी में शिरकत की।