featured देश राज्य

साक्षी महाराज का एक और विवादित बयान, पार्क में कपल्स के अश्लील हरकतें करने से होते हैं रेप

sakshi maharaj

भरतपुर। विवादास्पद बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज ने एक और विवादित बयान दे डाला है। उनका कहना है कि लड़के लड़कियों के पार्क और कार में चिपक कर बैठने से रेप की घटनाएं होती हैं। इस पर साक्षी महाराज का कहना है कि ऐसी हरकत करने वाले कपल्प पर एक्शन लेने की जरूरत है। इससे पहले साक्षी महाराज गुरमीत राम रहीम का बचाव कर चुके हैं। साक्षी महाराज ने ये बात राजस्थान के भरतपुर में एक निजी कार्यक्रम में कही। उनका कहना है कि जब कोई बलत्कार की घटना होती है तो मीडिया उसके पड़ जाती है इतना ही नहीं ऐसी घटना में पुलिस वालों की वर्दी तक उतर जाती है। जबकि कई लड़को लड़कियों को पार्क में ऐसे गले मिलते हुए देखा जाता है कि जैसे वो एक दुसरे को खा जाएंगे और इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता। लेकिन वहीं अगर रेप की घटना हो जाए तो लोग पुलिस के खिलाफ एक्शन की मांग करने लगते हैं जबकि ऐसी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की जरूरत है।

sakshi maharaj
sakshi maharaj

बता दें कि राम रहीम को सजा मिलने पर उसका बचाव करने पर साक्षी महाराज ने कहा था कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। उनका कहना था कि इस बाबा को कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने मुंह चढ़ाया है। कुछ पार्टियां चुनाव जीतने के लिए ऐसे ढोंगी बाबाओं का समर्थन लेती हैं। जबकि बाजेपी ने राम रहीम को जेल भेजा। साधु महात्माओं के पास अकूत संपत्ति होने के मामले पर साक्षी महाराज ने कहा कि साधुओं को भी आयकर भरना चाहिए और अपनी संपत्ति भी घोषित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश कांग्रेस व भ्रष्टाचार से मुक्त हो गया है और जल्द ही हमारा देश विश्व गुरु भी बनने वाला है।

साक्षी महाराज अकसर विवादित बयान देते रहते हैं। इससे पहले रोहिंग्य मुस्लिमों को लेकर उन्होंने कहा था रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रहने का हक नहीं है वो एक मिनट भी भारत में नहीं रह सकते। उन्हें जल्द से जल्द सीमा से बाहर फेंक देना चाहिए। वहीं तान तलाक को लेकर उन्होंने कहा था कि जब भी मैं तीन तलाक पर बोलता था तो बहुत बवाल होता था। लेकिन अब कोर्ट ने भी इसको गलत माना है। जिससे मुस्लिम महिलाओं को राहत मिली है। वहीं यूपी में योगी की तारीफ करतो हुए उन्होंने कहा कि योगी के डर से यूपी के सारे गुंडे तड़ीपार हो गए हैं।

Related posts

शहनाज के पिता ने कहा- मेरी बेटी ठीक नहीं है, रोते-रोते हो गई बेहोश

Rani Naqvi

आप गरीब की बात सुनोगे या मैं अस्पताल आ जाऊं..जानिए भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने डॉक्टर से क्यों कहा ऐसा

Pradeep Tiwari

अखिलेश से मिले पहलवान नरसिंह, सीबीआई जांच का आश्वासन

bharatkhabar