featured देश

साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा मुस्लिमों का भी किया जाए दाह

Sakshi maharaj साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा मुस्लिमों का भी किया जाए दाह

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एकबार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री की बात सहमत नहीं हूं, मैं इसे कतई स्वीकार नहीं करता कि कब्रिस्तान और शमशान बराबर में बनना चाहिए। साक्षी महराज का कहना है है कि देश में कब्रिस्तान होना ही नहीं चाहिए, चाहे हिन्दू हो या मुसलमान मौत के बाद दोनों को जलाना ही उचित है।

Sakshi maharaj साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा मुस्लिमों का भी किया जाए दाह

साक्षी महराज का मानना है कि अगर कब्रिस्तानों में हिंदुस्तान की सारी की सारी जमीन चली जाएगी तो खेती-खलिहान कहां होंगे? आपको बता दें कि हाल ही में प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि कब्रिस्तान और श्मशान दोनों बनाए जाने चाहिए। पीएम के इस बयान के बाद से विरोधियों ने उनपर निशाना साधना शुरु कर दिया था।

साक्षी महराज ने कहा है कि देश में 20 करोड़ से अधिक की संख्या में मुस्लिम हैं, अगर सभी को कब्रिस्तान में दफन किया जाए तो खेत खलिहान के लिए कहां से जगह बचेंगे। यह पहला वाकया नहीं है जब साक्षी महराज अपने बयानों को लेकर घिरते नजर आए हैं इससे पहले साक्षी महराज ने  एक कार्यक्रम के दौरान बढ़ती जनसंख्या के लिए मुसममान समुदाय को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि देश की जनसंख्या वो लोग बढ़ा रहे हैं जो 4 पत्नियां और 40 बच्चों की नीति का समर्थन करते हैं। इसके बाद मामले ने तूल पकडना शुरु किया था जिसपर विरोधियों ने जमकर वार किया था।

Related posts

जानिए राष्ट्रपिता गांधी जी के बारे में…जिन्हें प्यार से लोग बुलाते थे बापू…

shipra saxena

खुलासा: सेक्स एडिक्ट होने के कारण बिमार है राम रहीम

Pradeep sharma

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Rahul