Breaking News featured देश

ट्विटर पर धोनी की आधार डिटेल लीक, साक्षी ने IT मिनिस्ट्री पर उठाए सवाल

dhoni and sakshi ट्विटर पर धोनी की आधार डिटेल लीक, साक्षी ने IT मिनिस्ट्री पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। एक ओर सरकार सभी कामकाजों के लिए आधार को अनिवार्य करने की मुहिम में जुटी है तो वहीं हाल में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का आधार के प्रमोशन के लिए किया ट्वीट उन्हें भारी पड़ गया। जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुना दी।

dhoni and sakshi ट्विटर पर धोनी की आधार डिटेल लीक, साक्षी ने IT मिनिस्ट्री पर उठाए सवाल

दरअसल केंद्र सरकार इन दिनों लोगों को आधार बनवाने के लिए काफी जागरुक कर रही है और काफी प्रचार-प्रसार भी कर रही है। इसी क्रम में आईटी मिनिस्ट्री से जुड़े कुछ लोग महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे और उनके आधार की सारी डिटेल अपडेट कर रहे थे। वहीं किसी ने आईटी मिनिस्ट्री ने जुड़े एक ट्विटर हैंडल ने पूरी प्रकिया की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कर दी जिसे रविशंकर प्रसाद ने रिट्वीट कर दिया। रविशंकर के रिट्वीट करते ही साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट किए और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने का भी आरोप लगाया।

 

धोनी की पत्नी साक्षी ने रविशंकर को ट्वीट करके पूछा कि प्राइवेसी नाम की कोई चीज है या फिर नहीं? साक्षी के इस ट्वीट के बाद रविशंकर ने तुंरत जवाब देते हुए लिखा, यह कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। क्या यह ट्वीट किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करता है? जिस पर साक्षी ने फिर से ट्वीट करते हुए कहा कि फॉर्म में भरी व्यक्तिगत जानकारी लीक हो गई है।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। व्यक्तिगत जानकारी साझा करना सही नहीं है इसके खिलाफ गंभीर कार्यवाई की जाएगी।

अगले पेज में पढ़े आधार के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को क्या कहा?

Related posts

जहां धारा 370 नहीं है वहां रोजगार के क्या आंकड़े हैं: राज ठाकरे

bharatkhabar

विदेश में रहने वाले भारतीय धारा-370 के बारे में दूसरे देशों को बताएं सही स्थिति

Trinath Mishra

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

rituraj