औरैया: कोरोना महामारी की चपेट में लगातार लोग आते जा रहे हैं। विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, डीएम कोई भी इससे बच नहीं पा रहा। हाल का मामला औरैया से है, जहां भाजपा के विधायक का संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे।
भारतीय जनता पार्टी से विधायक रमेश दिवाकर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कुछ दिन पहले उन्हें संक्रमण का आभास हुआ था, जिसके बाद हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं आ रहा था, जिसके बाद अब उनकी मृत्यु हो गई।
खबरों के अनुसार इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया जा रहा है। विधायक को समय रहते सही से चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई, जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया है।
पहले रमेश दिवाकर व्यायाम शिक्षक थे, जिसके बाद उन्होंने संघ की विचारधारा से जुड़कर राजनीति की तरफ आने का फैसला किया। 2017 में हुआ पहली बार चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बैठे थे। उन्हें औरैया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया था।