featured खेल देश राज्य

सर्वे में सचिन और विराट को पीछे छोड़ सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

dhoni सर्वे में सचिन और विराट को पीछे छोड़ सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है जिसे देखते हुए उनके प्रशंसक उनके फॉर्म और बल्लेबाजी पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी अभी भी भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। एक सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया जिसमें धोनी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा वोट मिले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

YouGov ने किया है सर्वे

सर्वे को YouGov ने किया है जहां दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोगों के बारे में बताया गया है। धोनी को भारत में 7.7 प्रतिशत वोट मिले है जो इस लिस्ट में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही पीछे हैं। धोनी दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं पीएम मोदी पहले नंबर पर। इस लिस्ट में सबसे लोकप्रिय जो अगला व्यक्ति है वो सचिन तेंदुलकर हैं जिनको 6.8 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं विराट कोहली 4.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर हैं।

दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं एमस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी 20 वर्ल्ड कप 2007, 50 ओवर का वर्ल्ड कप 2011 और हाल ही में अपने नाम किए गए कई उपलब्धियां हैं। धोनी चौथे ऐसे भारतीय और दुनिया के 12वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 12000 रन पूरे किए है। फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सीरीज खेल रही है।

Related posts

राजस्थान में चली मौत की आंधी कई लोग हुए शिकार

mohini kushwaha

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर टेंशन में केंद्र, पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी अहम बैठक

Neetu Rajbhar

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा 14 दिसंबर तक स्थगित

shipra saxena