featured देश राजस्थान राज्य

सचिन पायलट ने ली राजस्थान के पांचवें उप-मुख्यमंत्री की शपथ

अशोक गहलोत और सचिन पायलट.शपथ..1 सचिन पायलट ने ली राजस्थान के पांचवें उप-मुख्यमंत्री की शपथ

राजस्थान में जहां तीसरी मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत ने शपथ ली है,वहीं उप मुख्यमंत्री पद की शपथ सचिन पायलट ने ली। गौरतलब है कि पायलट ने राजस्थान के पांचवें उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। बता दें कि पहले सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह की अनुमति से पायलट को उप मुख्यमंत्री का दर्जा दिया है।

 

अशोक गहलोत और सचिन पायलट.शपथ..1 सचिन पायलट ने ली राजस्थान के पांचवें उप-मुख्यमंत्री की शपथ

इसे भी पढ़ेंःनिकाय चुनाव: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत कई मंत्रियों ने किया मतदान

बता दें कि राज्य में उप मुख्यमंत्री बनाने की परम्परा नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी के कारण जाति समीकरण को संतुलित करने के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया जाता रहा है। मालूम हो कि 2002 के बाद सूबे में एक बार फिर नया उप मुख्यमंत्री बनाया गया। मालूम हो कि सबसे पहले टीकाराम पालीवाल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।उस दौरान मोहन लाल सुखाडिया सूबे के सीएम थे।

पहली बार डिप्टी सीएम बनाए गए टीकाराम पालीवाल एक नवम्बर 1952 से दो वर्ष जिप्टी सीएम पद पर रहे। इसके 39 वर्ष बाद 1993 में भाजपा सरकार में हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।उस दौरान भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे। शेखावत के बाद 2002 में बनवाली लाल बैरवा को गहलोत का उपमुख्यमंत्री बनाया था। इसके छह माह पश्चात जाटों को साधने के लिए कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को भी उपमुख्यमंत्री बनाया।

इसे भी पढ़ेःस्वामी प्रसाद मौर्या के बचाव में आए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

बैरवा व कमला एक साथ उप मुख्यमंत्री रहे। आज गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के साथ सचिन पायलट पांचवे उप मुख्यमंत्री बने हैं।अगर पायलट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने करीब पांच साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काम किया है। सचिन पायलट ने भाजपा सरकार के खिलाफ कई आंदोलन किए। पायलट ने संगठन में भी अपनी पकड़ मजबूत की है। सचिन ने अपने पसंदीदा लोगों को टिकट भी दिलवाए।

गौरतलब है कि पायलट ने मुख्यमंत्री पद के लिए बड़े ही आक्रामक ढंग से दावा किया।लेकिन उनका ये दावा नहीं चल सका।सीएम पद को लेकर कांग्रेस के अंदर काफी घमासान भी हुआ।अंततः पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेता और सूबे में दो बार सीएम रह चुके अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया।

महेश कुमार यादव

Related posts

बूचड़खानों पर कार्रवाई से नाराज मीट व्यापारी, आज भी जारी रहेगी हड़ताल

kumari ashu

Corona new variant Eris In India: मुंबई में मिला कोरोना के न्यू वेरिएंट एरिस का केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Rahul

पूरे विधिविधान के साथ आज 6 माह के लिए बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट

Rani Naqvi