featured दुनिया देश

800 कश्मीरियों ने दिया आर्मी का एंट्रेंस टेस्ट

teat 800 कश्मीरियों ने दिया आर्मी का एंट्रेंस टेस्ट

आतंकी सब्जार अहमद भट के एनकाउंटर के बाद कश्मीर घाटी में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच रविवार को सेना का कॉमन एंट्रेंस एक्जाम किया गया जिसमें करीब 800 कश्मीरी शामिल हुए। यह पेपर कमीशंड ऑफिसर ने और अन्य कई रैंक के लिए किया गया।

teat 800 कश्मीरियों ने दिया आर्मी का एंट्रेंस टेस्ट
वही सेना के ऑफिसर का कहना है कि तमाम गुटों के बंद के आव्हान को अनदेखा करते हुए 799 युवा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास कर चुके 815 में से 16 कैंडिडेट्स रिटन में नहीं पहुंच पाए।

शनिवार को हुए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार भट की मौत के बाद घाटी में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। जिसके बाद लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन ने कश्मीर में रविवार को कर्फ्यू जैसी रोक लगाई थी। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने महज 24 घंटों के अंदर 10 आतंकियों को मार गिराया था। जिसमें त्राल के एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद भट मारा गया था। वही आतंकियों के मारे जाने के बाद घाटी में कई जगह सेना पर पथराव किया गया था।

सब्जार बुरहान वानी का उत्तराधिकारी माना जाता था। वही बुरहान का सिक्युरिटी फोर्सेस ने पिछले साल 8 जुलाई में खात्मा किया था। बुरहान को कश्मीर के अंदर पोस्टर ब्वॉय के नाम से जाना जाता था। बुरहान कश्मीर के युवाओं का आतंकी संगठन में भर्ती कराना का काम करता था।

Related posts

पठानकोट के सीमावर्ती गांव शादीपुर में एक व्यक्ति ने हथियारों से लैस दो से चार संदिग्धों को घूमते हुए देखा

Rani Naqvi

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 255 अंक लुढ़का, निफ्टी 17100 से नीचे

Rahul

एक बार फिर पीएम मोदी पर शिवसेना का प्रहार

bharatkhabar