September 27, 2023 2:58 am
featured देश राज्य

सबरीमाला विवाद: पीएम मोदी से मिलने जा रही महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली:सबरीमाला मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जा रही महिला कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को पुणे पुलिस हिरासत ने आज सुबह में ले लिया है। इस गिरफ्तारी के पहले भूमाता ब्रिगेड की कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हल्की हाथापाई भी हो गई। पीएम मोदी आज शिरडी में साईं बाबा के 100वें समाधि वर्ष के समापन समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने शिरडी पहुंच रहे हैं।

 

sabrimala 1 सबरीमाला विवाद: पीएम मोदी से मिलने जा रही महिला कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

ये भी पढें:

 

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी, महिला पत्रकारों पर हमला
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर विरोध जारी, चार जगहों पर धारा 144 लोगू

तृप्ति देसाई सबरीमला मंदिर में महिलाओं की प्रवेश के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिलना चाह रही थीं। तृप्ति ने कल अहमदनगर के एसपी को पीएम मोदी से मिलने के लिए चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी के बाद से तृप्ति के घर पुलिस का पहरा हो गया और आज सुबह जब तृप्ति घऱ से निकलीं तो उन्हे हिरासत में ले लिया गया।

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केरल के सबरीमला में मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर विवाद जारी है। मंदिर के मुख्य पुजारी ने 10 से 50 वर्ष की महिलाओं से मंदिर में ना जाने की अपील की है, कई पुजारी हाथों में सेव सबरीमला की तख्ती लिए महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। केरल में सबरीमला मंदिर के आसापास लगातार तनाव के हालात बने हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने सबरीमला बंद भी बुलाया है। परसों सबरीमला और उसके आसपास प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस से कई बार झड़प हुई थी।

 

ये भी पढें:

 

सबरीमाला मंदिर में आने वाली महिलाओं के टुकड़े कर दिए जाने चाहिए- मलयालम अभिनेता कोल्लम थुलासी
सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी महिलाओं के प्रवेश पर विरोध-प्रदर्शन जारी

Related posts

Up: स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मरीजों को दी ये सुविधा, आप भी जान लें काम की खबर

Aditya Mishra

10 लाख पोलिंग स्टेशन से 90 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयाेग: चुनाव आयोग

bharatkhabar

‘मोदी जैसे राक्षस को खड़ा करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं’- कांग्रेस

rituraj