featured देश

खांदेरी सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल…जानें क्या है इसकी खासियत

pandupi खांदेरी सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल...जानें क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली/ मुंबई। भारतीय नेवी की ताकत को और बढ़ाने के लिए आज खांदेरी सबमरीन पनडुब्बी नेवी में शामिल हो गई है। इस पनडुब्बी को आज डिफेंस स्टेट मिनिस्टर सुभाष भामरे ने इसे इंडियन नेवी को मुंबई में सौंपा। जानकारी के मुताबिक इंडियन नेवी में शामिल होने के बाद इस मरीन के कई ट्रायल होंदे जिसके बाद इसे वार जोन में जगह दी जाएगी।

pandupi खांदेरी सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल...जानें क्या है इसकी खासियत

इस सबमरीन पनडुब्बी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री की पत्नी भामरे ने किया जिस अवसर पर एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद थे। ये स्कॉर्पीन सीरीज की पहली पनडुब्बी कलवरी को पहले ही लॉन्च कर दिया गया था जिसका अभी ट्रायल चल रहा है जो कि जून तक नेवी के वार जोन में शामिल हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर तक ट्रायल चलेगा जिसके बाद यह भारतीय सेना में आईएनएस खंडेरी के नाम शामिल होगी।

panduri खांदेरी सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल...जानें क्या है इसकी खासियत

जानिए खांदेरी सबमरीन पनडुब्बी की खासियत:-

-अत्याधिक फीचर से लैस है।

-इसमें रडार से बच निकले की क्षमता है।

-सधा हुआ वार करके दुश्मन पर जोरदार हमला करने की योग्यता शामिल है।

– तारपीडो और ट्यूब -लॉन्चड पोत विरोधी मिसाइलों से भी हमला कर सकती है।

– पानी के अंदर और सतह दोनों से दुश्मन पर हमला कर सकती है।

-इसकी स्टैल्थ टेक्नीक इसे दूसरी सबमरीन्स के मुकाबले शानदार और बेजोड़ बनाती है।

-इसमें बंदरशाह और समुद्र दोनों तरह के टेस्ट शामिल हैं।

-इसका नाम शिवाजी महाराज के खांदेरी किले के नाम पर रखा गया।

Related posts

दार्जिलिंग: हिंसक आंदोलन से हुआ करोड़ों का घाटा

Pradeep sharma

PHOTOS: सोनम कपूर ने कांजीवरम साड़ी पहन ट्रेडिशनल अवतार में शेयर की तस्वीरें

rituraj

जानिए: किस तारीख से डाउनलोड कर सकते हैं UPTET परीक्षा के ऐडमिट कार्ड

Rani Naqvi