Breaking News देश भारत खबर विशेष राज्य

एस जयपाल रेड्डी एक प्रखरवादी नेता थे: उपराष्ट्रपति

venkaiah naidu
  • संवाददाता, भारत खबर

नई दिल्ली। उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिनका आज हैदराबाद में उनके आवास पर निधन हो गया। नायडू ने दिवंगत कांग्रेसी नेता के शरीर पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और जयपाल रेड्डी की पत्‍नी एवं अन्‍य परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

बाद में मीडिया के समक्ष अपनी टिप्‍पणियों में उपराष्‍ट्रपति ने जयपाल रेड्डी के साथ अपने लम्‍बे एवं घनिष्‍ठ सहयोग का स्‍मरण किया जब वे एक साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा में विपक्ष में थे। उन्‍हें एक महान बु‍द्धिजीवी एवं अंग्रेजी एवं तेलुगु दोनों भाषाओं में एक शानदार वक्‍ता बताते हुए नायडू ने कहा कि रेड्डी एक सच्‍चे इंसान और सत्‍यनिष्‍ठा से जुड़े व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने अपना जीवन आम लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें लोकतांत्रिक मूल्‍यों को पोषित करने और उन्‍हें आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता था।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जयपाल रेड्डी ने बहस और चर्चा के माध्यम से संसद और राज्य विधानसभा दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा, “उन्होंने मूल सिद्धांतों और उनकी मान्यताओं के साथ समझौता किए बिना जिस भी पद पर रहे, वहां नाम और प्रसिद्धि हासिल की।‘’ 

Related posts

गोवा के अरब तट पर भारत फ्रांस के बीच संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू

lucknow bureua

दुनियाभर में कोरोना से महिलाओं से ज्यादा क्यों मर रहे पुरूष?

Mamta Gautam

तेलंगाना सरकार की महिला अधिकारी को जिंदा जलाया

Trinath Mishra