featured यूपी

उन्नाव: एयरफोर्स जवान की निर्मम हत्या से हड़कंप

उन्नाव: एयरफोर्स जवान की निर्मम हत्या से हड़कंप

उन्नाव: जिले में एयरफोर्स के जवान की गोली मारकर बर्बरता से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने एयरफोर्स जवान की आंख में गोलीमारकर निर्मम हत्या कर दी। एयरफोर्स जवान प्रेमनगर के रहने वाले थे। जब उनका शव सड़क पर मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एयरफोर्स जवान की हत्या के बाद से इलाक में हड़कंप मच गया।

कल रात से था गायब

उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली बसधना रहने वाले एयरफोर्स जवान कल रात से गायब था। जवान के गायब होने की खबर उनके भाई ने दी थी। लेकिन जवाब का कोई पता नहीं चला। सुबह सड़क पर ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। जिसके पास असलहे का खोका मिला। खोजबीन कर पता चला कि यह गायब जवान का शव है। जिनकी निर्ममता से हत्या की गई। बदमाशों ने हत्या करने के दौरान जवान की आंख में गोली मारी। मृत जवान प्रतीक सिंह प्रेमनगर के रहने वाले थे।

एयरफोर्स जवान की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप है। जवान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान की हत्या के बाद अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

Related posts

कांग्रेस का हाथ छोड़ रीता ने थामा कमल, राहुल के नेतृत्व पर उठाए सवाल

piyush shukla

अफगानिस्तान में बैंक से पैसा निकालने के लिए दर-दर भटक रहे लोग , निकाल सकते हैं सिर्फ इतनी रकम

Rani Naqvi

यूपी चुनावी घमासान: अखिलेश के लिए जरूरी है जाट वोट?

Neetu Rajbhar