रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 23वें दिन भी जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं अब यूक्रेन भी काफी हद तक मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया है।
जेलेंस्की ने बाइडेन का जताया आभार
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 23वें दिन भी जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं अब यूक्रेन भी काफी हद तक मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया है। इसमें उन्होंने अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन का आभार जताया। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में बिना किसी कारण के जंग कर रहे हैं।
जेलेंस्की को मिल सकता है नोबेल पुरस्कार
इसी दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की को नोबेल पीस प्राइज दिए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। यूरोपीय नेताओं ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 2022 नामांकन प्रक्रिया के लिए जेलेंस्की के नाम की सिफारिश की है। यूरोपीय नेताओं ने नोबेल कमेटी से कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के लिए नोबेल पीस प्राइज नामांकन प्रकिया को 31 मार्च 2022 तक फिर से ओपन किया जाए। हम विनम्रतापूर्वक आपसे आप इस मांग पर विचार करने का अनुरोध करते हैं। इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 3 से 10 अक्टूबर के बीच होगी।