featured दुनिया

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों का कहर, 410 शव बरामद

https d1e00ek4ebabms.cloudfront.net production 9ff98919 c86e 42f8 9513 cec29a883269 Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों का कहर, 410 शव बरामद

Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस युद्ध 40 दिन बाद भी लगातार जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिक कब्जा नहीं कर पाए सलेकिन कीव के पास बुचा शहर को छोड़ने से पहले तबाही मचा दी है। यूक्रेन के अभियोजक-जनरल ने दावा करते हुए कहा है कि कीव क्षेत्र से 400 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, जिनके शव बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र: नासिक के पास बड़ा ट्रेन हादसा, जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो यात्री घायल

ज़ेलेंस्की ने रूसी सेना पर नरसंहार का लगाया आरोप
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बुचा में सामूहिक कब्रें मिलने के बाद रूसी “युद्ध अपराधों” को समाप्त करने का आह्वान किया।

नागरिकों की हत्या के लिए रूस जवाबदेह- ट्रूडो
वहीं, रूसी हमलों में यूक्रेन के आम नागरिकों की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, हम यूक्रेन में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और रूस को इसके लिए जवाबदेह ठहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

यूक्रेन में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत
वहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक रूसी हमलों में अब तक 1417 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं 2038 लोग घायल हुए हैं। इन आंकड़ों में मैरियूपोल और इरपिन शहर में हुई मौतें शामिल नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज्यादा हो सकता है।

Related posts

नहीं थम रहा किसानों का आत्महत्या करने का मामला, कांग्रेस ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों

Pradeep sharma

#UPGoesGlobal: ट्विटर पर 55 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा #UPGoesGlobal

Rahul

विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर पीएम सम्मान के हकदार हैं: थरूर

Trinath Mishra