featured दुनिया

Russia-Ukraine War: यूएन महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भारत ने नहीं लिया वोटिंग में हिस्सा

UN Security Council 764x430 1 Russia-Ukraine War: यूएन महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भारत ने नहीं लिया वोटिंग में हिस्सा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर 141 देशों ने समर्थन में वोट दिया, जबकि 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया। यानी ये पांच देश रूस के समर्थन में रहे। इसके अलावा 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. इन देशों में भारत भी शामिल रहा।

इन देशों ने प्रस्ताव के विरोध में दिया वोट
संयुक्त राष्ट्र महासभा में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ पांच देशों ने वोट किया। रूस के साथ खड़े इन देशों में बेलारूस, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (नॉर्थ कोरिया), ईस्ट अफ्रीका के देश एरितरेया, रूस और सीरियन अरब रिपब्लिक (सीरिया) शामिल रहे।

35 देश रहे अनुपस्थित
निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में 35 देश गैरमौजूद रहे। इनमें भारत, पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अल्जीरिया, एंगोलिया, बोलिविया, क्यूबा, इरान, इराक, नमिबिया, माली, निकारागुआ, वियतनाम, ज़िम्बाब्वे, मंगोलिया और किरगिस्तान समेत कई देश शामिल रहे।

भारत ने क्या कहा?
भारत ने अपना पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हम चाहते हैं कि फौरन दोनों देश सीज़फायर करें और दोनों देश बातचीत से जल्द हल निकले।

ये भी पढ़ें :-

Russia-Ukraine War: पोलैंड में वीके सिंह ने किया एलान जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल, जानें क्या है पूरा मामला

Related posts

24 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul

डॉक्टरों ने आपत्ति की तो टालना पड़ा साक्षात्कार

sushil kumar

Chamoli Disaster: ग्लेशियर टूटने से नहीं आई आपदा, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताई उत्तराखंड तबाही की असली वजह

Yashodhara Virodai