Uncategorized

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल में रूस ने मचाई तबाही, 210 बच्चे सहित 5000 लोगों की मौत

123819504 cc0dfaa5 a3bb 4dc7 9641 d8fc6af7878c Russia-Ukraine War: यूक्रेन के मारियुपोल में रूस ने मचाई तबाही, 210 बच्चे सहित 5000 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मारियुपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है।

मारे गए लोगों में 210 बच्चे: महापौर
महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।

साल भर चल सकती है रूस-यूक्रेन जंग
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-

Corona Case In India: देश में कोरोना के 1033 केस दर्ज, 43 लोगों की मौत

Related posts

रियो ओलम्पिक (जिम्नास्टिक) : दीपा ने रचा इतिहास, वॉल्ट के फाइनल में

bharatkhabar

ईडी ने अली शाह गिलानी पर ठोका 14.40 लाख का जुर्माना, कुर्की के भी आदेश

bharatkhabar

अयोध्या मामला: वरिष्ठ वकीलों के रवैये पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा नाराज

Rani Naqvi