featured दुनिया देश मध्यप्रदेश वायरल

यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

vlcsnap 2022 03 01 20h21m44s810 यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। इसके चलते हजारों भारतीय छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की बेटियां भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। जो अब सरकार से मदद की गुहार लगी रही हैं।

vlcsnap 2022 03 01 20h22m09s318 यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। इसके चलते हजारों भारतीय छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की बेटियां भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। जो अब सरकार से मदद की गुहार लगी रही हैं। यूक्रेन के सुमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रही पीपला नारायण गांव की लड़की इशीका सरकार ने एक वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इशीका ने वीडियो में यूक्रेन के मौजूदा हालातों के बारे में बताया।

vlcsnap 2022 03 01 20h21m49s090 यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

बार-बार बंकर में शिफ्ट कर दिया जाता है, हालत बदतर- इशीका

इशीका सरकार ने वीडियो जारी कर बताया कि हालत बदतर होती जा रही है, उन लोगों को बार-बार बंकर में शिफ्ट कर दिया जाता है। वहां पर खाने की सामग्री, इलेक्ट्रिसीटी और नेटवर्क की समस्या भी हो सकती है। इशीका ने कहा कि सुमी यूनिवर्सिटी रशिया बॉर्डर के बिल्कुल पास में है और उनका बॉर्डर क्रॉस करना नामुमकिन है। क्योंकि रास्ते पर बमबारी होने के कारण पुल और रास्ते टूट चुके हैं। ऐसे में सरकार की मदद के बिना उनका वहां से बाहर निकलना संभव नहीं है। इशीका ने बताया कि भारतीयों की स्थिति यूक्रेन में बहुत दयनीय हो गई है।

vlcsnap 2022 03 01 20h21m44s810 यूक्रेन में फंसी मध्य प्रदेश की बेटी, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

वीडियो में इशीका के साथ 4 और छात्राएं

बता दें कि यूक्रेन और रूस के विवाद का असर बड़ी संख्या में यूक्रेन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों पर भी पड़ा है। छिंदवाड़ा से भी कई छात्र यूक्रेन में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। पहले छिंदवाड़ा के सिर्फ 3 छात्र यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं युद्ध के बीच फंसी बेटी को लेकर छात्रा के माता-पिता भी बेहद परेशान और चिंतित हैं। वहीं वीडियो में इशीका के साथ 4 और छात्राएं हैं।

Related posts

आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढोतरी, दिल्ली में पेट्रोल 82 के पार

rituraj

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अबतक 160 बाइकें चुराने वाले चोरों को दबोचा      

Shailendra Singh

यूपी में योगी सरकार का मेगा प्लान शपथ ग्रहण समारोह, जानिए क्या है खास तैयारी

Neetu Rajbhar