featured दुनिया देश

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने पुतिन के परमाणु आदेश को बताया खतरनाक

jo biden 1 Russia-Ukraine War: अमेरिका ने पुतिन के परमाणु आदेश को बताया खतरनाक
अमेरिका ने पुतिन के परमाणु आदेश को बताया खतरनाक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने कदमों से खतरनाक स्थिति पैदा कर रहे हैं।

JOE BIDEN 1 Russia-Ukraine War: अमेरिका ने पुतिन के परमाणु आदेश को बताया खतरनाक

यूक्रेन मुद्दे पर PM मोदी कर रहे हाई लेवल मीटिंग

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के हालातों पर भारत पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं यूक्रेन के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह मीटिंग यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर हो रही है।

1027171 pm modi local for vocal Russia-Ukraine War: अमेरिका ने पुतिन के परमाणु आदेश को बताया खतरनाक

पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंस फोर्स को अलर्ट पर रखा

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अब रूस की ओर से एक और बड़ा दावा किया गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। इस अलर्ट के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है।

बेलारूस में बातचीत के लिए माना यूक्रेन, रूसी मीडिया का दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रूसी मीडिया की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन बेलारूस में बातचीत के लिए तैयार हो गया है। रूसी मीडिया का दावा है कि यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस के लिए रवाना हो गया है, जहां वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों से मिलेंगे।

यूक्रेन ने ICJ में रूस के खिलाफ डाली याचिका

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान किया है कि उनकी तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है।

यूक्रेन का दावा- रूस के 4,300 सैनिक मारे

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध आज चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। रूस ने रविवार को यूक्रेन को बातचीत के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बातचीत के लिए जाने से मना कर दिया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव में सड़कों पर घमासान, राष्ट्रपति ने यूएनएससी में भारत से समर्थन मांगा

यूक्रेन का दावा- रूस के 4,300 सैनिक मारे

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध आज चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। रूस ने रविवार को यूक्रेन को बातचीत के लिए आखिरी अल्टीमेटम दिया है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बातचीत के लिए जाने से मना कर दिया है। जेलेंस्की ने फिर कहा- बेलारूस में बातचीत के लिए हमारी टीम नहीं जाएगी। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन ने दावा किया है कि लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं।

रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। इसी बीच कई देशों के बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी दौरान ब्रिटेन ने बड़ा एलान किया है। ब्रिटेन की फॉरेन मिनिस्टर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है। लिज ने कहा- हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी जो यूक्रेन जाकर रूस के खिलाफ जंग में हिस्सा लेने चाहते हैं। वहीं बेल्जियम ने भी रूस के एयरक्राफ्ट्स की अपनी देश में एंट्री और एयरस्पेस इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

Related posts

उत्तर प्रदेशःयोगी सरकार पर युवा उद्यमी ने लगाया आरोप,कहा जिले में बिना पैसे के कोई काम नही हो रहा है

mahesh yadav

यूपी: कुशीनगर में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राम मंदिर बनवाते?

Saurabh

12 साल बाद दिल्ली सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट सुनाएगा फैसला

shipra saxena