December 5, 2023 7:40 am
दुनिया

Russia-Ukraine War: युद्ध में रूस के 15,300 सैनिक मारे और 509 रूसी टैंक तबाह, यूक्रेन ने किया दावा

Pictures of the Week Global Photo Gallery 3 1646462886026 1646502377451 Russia-Ukraine War: युद्ध में रूस के 15,300 सैनिक मारे और 509 रूसी टैंक तबाह, यूक्रेन ने किया दावा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्द जारी है. इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में अब तक रूस के 15,300 सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय ने दावा किया, “कुल 99 एयरक्राफ्ट, 123 हेलीकॉप्टर, 509 टैंक्स, 24 यूएवी, 15 स्पेशल इक्विपमेंट, 1000 वाहन, 45 एंटी एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम, 1556 अलग-अलग आर्म्ड व्हीकल रूसी बलों द्वारा नष्ट कर दिए गए हैं।”

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय लगातार इस तरह के ट्वीट कर जंग में यूक्रेनी बलों द्वारा रूस को पहुंचाए गए नुकसान की जानकारी देता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस डेटा की पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है और यूक्रेनी पक्ष के नुकसान का डाटा भी स्पष्ट नहीं है।

35 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
इस बीच संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 35 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचसीआर) ने मंगलवार को बताया कि 35.3 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा है।

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक आज, PM मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

इनमें से सबसे ज्यादा 21 लाख लोगों को पोलैंड ने अपने यहां शरण दी है। उसके बाद रोमानिया ने 5.40 लाख और मोल्दोवा ने 3.67 लाख से ज्यादा लोगों को अपने यहां शरण दी है।

Related posts

डोनाल्ड ट्रम्प बोले: ओसामा का बेटा हमजा बिन लादेन अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन में मारा गया

Trinath Mishra

Russia Ukraine War: रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत, 14 बच्चे भी शामिल

Rahul

किम दूसरे कार्यकाल के लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष नियुक्त

Rahul srivastava