featured दुनिया

Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास मिले 1200 शव, 45 लाख लोग विस्थापित

https d1e00ek4ebabms.cloudfront.net production 9ff98919 c86e 42f8 9513 cec29a883269 Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव के पास मिले 1200 शव, 45 लाख लोग विस्थापित

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच लगातार 46वें दिन भी जंग जारी है। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। वहीं यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं रूसी हमले की वजह से अब तक 45 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जबकि अर्थव्यवस्था को भी 45 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें :-

UP Corona Update: यूपी में आज सुबह मिले कोरोना के 15 नए मरीज

पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू
रूस ने अब पूर्वी यूक्रेन को निशाना बनाना शुरू किया है। यहां के शहरों पर रूसी मिसाइलों से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, वह पूर्वी क्षेत्र में रूस से कड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया
यूक्रेन ने रूसी सेना पर नरसंहार का आरोप लगाया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि राजधानी कीव के आसपास के इलाके में 1200 शव मिले हैं। आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेनी अधिकारी रूसी सैनिकों द्वारा किए गए कथित युद्ध अपराधों के 5,600 मामलों की जांच कर रहे हैं।

आज मॉस्को पहुंचेंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर 11 अप्रैल यानी आज मॉस्को पहुंचेंगे। इससे पहले उन्होंने 9 अप्रैल को कीव का दौरा भी किया था। नेहमर राष्ट्रपति पुतिन से बात कर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Related posts

लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का दिल्ली एम्स में निधन, पीएम नरेंद्र मोदी से जताया शोक

Trinath Mishra

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में एनडीआएफ द्वारा बचाव कार्य जारी, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

bharatkhabar

कनाडा की सीनेट ने राष्ट्रगान में लिंग समानता बिल पारित किया

Rani Naqvi