featured दुनिया भारत खबर विशेष

Russia-Ukraine Crisis Update: यूक्रेन पर रूसी हमले का दूसरा दिन, जानिए अब तक क्या कुछ हुआ

kargil vijay diwas, bravery, shown, border, soldiers, india, pakistan

यूक्रेन पर रुसी हमले को करीब 24 घंटे होने को आए हैं वही हर 1 मिनट में हमले के और तेज होने की खबर सामने आ रही है। यूक्रेन की तरफ से जवाबी कार्यवाही की जा रही है। लेकिन रूसी इतनी बड़ी सेना का सामना करने में यूक्रेन काफी असहाय दिखाई दे रहा है। तो आइए जानते हैं अब तक यूक्रेन पर रूस हमला में क्या-क्या हुआ 

  • रूस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैनिक कार्यवाही का आदेश दिया। इसके बाद से रूसी सेना ने उत्तर, पूर्वी, दक्षिण की ओर से यूक्रेन पर घुसना शुरू कर दिया।
  • एएसपी के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस द्वारा पहले दिन किए गए हमले में 137 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए सभी ने अकेला छोड़ दिया। व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अपनी अधिकारी टि्वटर हैंडल पर लिखा है कि रूस बुराई की राह पर आगे चल पड़ा है लेकिन यूक्रेन अपना बचाव कर रहा है और हम अपनी स्वतंत्रता नहीं छोड़ेंगे।
  • एएसपी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के लिए सैनिकों को भेजने के बाद हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। रूस पुलिस ने दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन करने वालें 1,700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
  • रूसी सेना के हमले से एक बार से यूक्रेन के मारिउपोल शहर सुनाई दी धमाके की आवाज।
  • रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर किया कब्जा। वही आईएईए लिखा है कि परमाणु ठिकानों की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक संयम बताने की बरतने की आवश्यकता है।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा रूस यूक्रेन को खत्म कर देना चाहता है।
  • संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यूक्रेन की राजधानी और दूसरे इलाकों से लोगों ने बड़ी संख्या में पलायन किया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 1 लाख यूक्रेन से लोग पलायन कर चुके हैं। 
  • अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि अमेरिका और हमारे सहयोगी देशों को रूस द्वारा अनावश्यक आक्रामकता के लिए तेजी से गंभीर प्रतिबंध लगाने चाहिए। हम नाटो सदस्य पर आक्रमण के खिलाफ एक मजबूत व एकजुट प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए नाटो सदस्यों के साथ समन्वय करेंगे।
  • रूस के एक तरफा हमले को लेकर अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा है कि “पुतिन हमले के नतीजों को भुगतने के लिए तैयार रहें। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की घोषणा की। साथ ही रूस के हमले के बाद यूक्रेन के शरणार्थियों पनाह देगा अमेरिका।
  • अमेरिका ने यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन ने अपनी सेना को लड़ने के लिए नहीं भेजेगा। क्योंकि उसका रूप से लड़ने का कोई इरादा नहीं है। 

Related posts

केरल में होगा दुनिया का पहला डिजिटल इन्क्यूबेटर

bharatkhabar

अल्मोड़ा जेल में एसटीएफ की कार्रवाई, आजीवन कारावास काट रहे कैदी से ये सामान किया बरामद

Rahul

केरल सहित तीन राज्यों में अगले 72 घंटो में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

mahesh yadav