featured Breaking News दुनिया

रूस को तीसरे विश्व युद्ध का डर…पुतिन ने करीबियों को वापस बुलाया !

Putin रूस को तीसरे विश्व युद्ध का डर...पुतिन ने करीबियों को वापस बुलाया !

मॉस्को।  सीरिया को लेकर रूस और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रूस को अब तीसरे विश्व युद्ध का डर है। खबर के अनुसार पुतिन को यह भय है कि तीसरा विश्व युद्ध संभव है इसके चलते उन्होंने एक ऑर्डर जारी कर विदेशों में बसने वाले रूसियों को तुरंत वापस बुला लिया है।

putin

विश्व युद्ध की वजह:-

रूस की एक वेबसाइट Znak.com के अनुसार पुतिन ने यह बड़ा कदम अपने हालके फ्रांस दौरे को रद्द कर उठाया है। माना जा रहा है कि सीरिया में हो रहे संघर्ष के चलते उन्होंने अपना दौरा रद्द किया है। अमेरिका का साथ देने वाले देश रूस की सीरिया में भूमिका की आलोचना कर रहे हैं। फ्रांस ने हाल में ही रूस पर सीरिया में युद्ध अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया था।

ऐसी खबरें हैं कि रूस ने पौलेंड के साथ लगी सीमा के करीब ही न्यूक्लियर मिसाइलों को तैनात किया है। इस महीने की शुरुआत में पुतिन के मिनिस्टर्स ने ऐलान किया था कि उन्होंने मास्को के 12 लाख लोगों को सुरक्षित करने के लिए न्यूक्लियर बंकर बना लिए हैं।

रूस ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण:-

रूस ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण किया है। खबरों की मानें तो रूस की सेना ने जापान के उत्तर में तैनत अपनी सबमरीन से न्यूक्लियर वॉरहेड ढोने की क्षमता वाले रॉकेट का भी परीक्षण किया है। रूस की स्थानीय मीडिया के अनुसार घरेलू साइट से भी मिसाइल छोड़ी गयी है।

ऑर्डर में यह कहा है:-

वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ, रीजनल एडमिनिस्ट्रेटर्स, लॉ मेकर्स और पब्लिक कॉर्पोरेशंस के कर्मचारियों को दिए गए आदेश में कहा गया है कि वह सभी विदेश में पढ़ रहे अपने बच्चों और करीबियों को देश वापस ले आएं। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें प्रमोशन से हाथ धोना पड़ सकता है।

Related posts

शून्य रिजल्ट देने वाले शिक्षकों की होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति: सीएम नीतीश कुमार

piyush shukla

उत्तराखंडः ओमप्रकाश ने ‘अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स’ को अतिक्रमण हटाने में तेजी लाने के निर्देश दिये

mahesh yadav

जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Pradeep sharma