Breaking News featured दुनिया

रूस: शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 64 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई लोग

1 1522014382 रूस: शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 64 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई लोग

मॉस्को। रूस के केमेरोवो शहर में स्थित एक शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 64 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं 41 बच्चे लापता बताए जा रहे है। पुलिस का कहना है शवों की शिनाख्त की जा रही है, वहीं कार्य में लगे एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि लापता लोगों के बचे होने की उम्मीद बहुत कम है। रूसी मीडिया के मुताबिक आग शॉपिंग सेंटर की चौथी मंजिल पर लगी है। वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियों भी शेयर किया गया है, जिसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा रहे हैं।1 1522014382 रूस: शॉपिंग सेंटर में आग लगने से 64 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई लोग

मिली जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले विंटर चौथी मंजिल पर चेरी एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी। बताया जा रहा है कि मरने वाले ज्यादातर लोग उस समय सिनेमाहॉल मे थे। रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी का कहना है कि आग के कारण दो सिनेमाहॉल की छत गिर गई है और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों का कहना है कि शॉपिंग सेंटर में छोटा चिड़ियाघर और रेस्टोरेंट भी है। पुलिस अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, घटना की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

बचाव कार्य में इमरजेंसी डिपार्टमेंट के 650 से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी तीसरी मंजिल पर बने एक सिनेमाहॉल में धुएं और उसके ढह जाने की आशंका के चलते वहां नहीं पहुंच पा रही है।केमोरोवो साइबेरिया का एक अहम कोयला खदानों वाला शहर है। ये शहर मॅास्को से करीब 3600 किलोमीटर दूर है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टीन कुर्ज ने हादसे के शिकार लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदना जताई है।

Related posts

CM योगी पर फिर भड़के राहुल, ट्विट कर सुनाई खरी-खरी

Aditya Gupta

IND VS NZ: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया, 6 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 64/1 

Saurabh

पाकिस्तान की 2 बहनों ने एक ही समय में विमान उड़ाकर रचा इतिहास

bharatkhabar