featured यूपी

पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल में एक महिला हुई बेहोश, जानें क्या था मामला

पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल में एक महिला हुई बेहोश, जानें क्या था मामला

हरदोई: जिले में बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया। इसके बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। इस बीच ग्रामीणों से तनाव के बीच पुलिस ने एक महिला से अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई कर दी जिससे वो बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि एक विवाद में पुलिस गांव के दो लोगों से पूछताछ के लिए गिरफ्तार करने आई थी।

इस दौरान एक सिपाही ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। इस बीच एक सिपाही ने महिला को पीट दिया, इससे वो वहीं बेहोश हो गई। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद ग्रामीण आग बबूला हो गए, और पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद बड़ी मुश्किल से थाने की पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

हरपालपुर थानाक्षेत्र के मिरगांवा गांव का है मामला

पूरा मामला हरपालपुर थानाक्षेत्र के मिरगांवा गांव का है। यहां पर एक विवाद में गांव के कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। जिसकी पड़ताल के लिए पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रही थी। इस बात से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया।

सिपाही ने अभद्रता के बाद महिला को पीटा

इस बीच एक सिपाही ने महिला से बदजुबानी की और उसको पीट दिया। सिपाही की पिटाई से महिला वहीं बेहोश हो गई। इसके बाद पूरा गांव अशांत हो गया और लोग पुलिस से अभद्रता करने लगे। इस घटना के बाद पूरे गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल में एक महिला हुई बेहोश, जानें क्या था मामला

बताया जा रहा है कि गांव में हुए एक विवाद में पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, उसी सिलसिले में पुलिस पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने ले जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों को बेवजह परेशान कर रही है। ग्रामीणों ने नाम लेकर एक सिपाही पर महिला से मारपीट का आरोप लगाया है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई: अपर पुलिस अधीक्षक

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव ने बताया कि पुलिस गांव के ही एक विवाद को लेकर दो लोगों को पूछताछ के लिए ले जा रही थी।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल में एक महिला हुई बेहोश, जानें क्या था मामला

इस बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर कुछ आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वो पूरे मामले की बिंदुवार पड़ताल कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अगस्तावेस्टलैंड मामले में आरोप पत्र इसी साल: सरकार

bharatkhabar

जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन,एक जवान घायल

rituraj

BJP नेता की गोली से घायल हुई महिला, आरोपी गिरफ्तार

mahesh yadav