मनोरंजन

शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक बनाना चाहते थे रोहित शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया है कि वह शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ का रीमेक बनाना चाहते थे।

रोहित शेट्टी ने पणजी में भारत के 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बताया कि वह गुलजार साहब की सुपरहिट फिल्म‘अंगूर’का रीमेक बनाना चाहते थे। उन्होंने शाहरुख को‘अंगूर’के रीमेक के लिए राजी भी कर लिया था।

रोहित शेट्टी ने कहा वर्ष 2008 में मैंने गुलजार साहब की फिल्म अंगूर के रीमेक की तैयारी की थी। मैंने कुछ यंग ऐक्टर्स को ध्यान में रखकर अंगूर की स्क्रिप्ट लिख ली थी। उसी समय मेरे पास शाहरुख आए और उन्होंने मेरे साथ फिल्म करने की बात की। मैंने शाहरुख को अंगूर की स्क्रिप्ट दिखाई तो वह फिल्म करने के लिए तैयार भी हो गए क्योंकि अंगूर शाहरुख की मां की पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है।

रोहित शेट्ठी ने कहा ,‘‘कुछ दिनों बाद मेरे पास चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी आई, मुझे चेन्नई एक्सप्रेस की स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा पसंद आई कि मैंने ‘अंगूर’ को ड्राप करने का मन बना लिया। शाहरुख के पास गया कि अब मैं उन्हें इस फिल्म की कहानी सुनाऊंगा, मुझे लग रहा था कि शाहरुख मुझे इस फिल्म के लिए इनकार कर देंगे, क्योंकि वह अंगूर के लिए राजी हुए थे।

‘जब मैंने चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी शाहरुख को सुनाई तो वह तुरंत मान गए और उसी समय अंगूर का काम रुक गया और अब तक रुका हुआ है। मैं अंगूर का रीमेक जरूर बनाऊंगा, लेकिन अभी नहीं, बल्कि आराम से, जब बनाऊंगा तब मैं अनाउंसमेंट भी करूंगा। यदि अभी कह दूंगा तो प्रेस वाले लिख देंगे कि रोहित की नेक्स्ट फिल्म अंगूर होगी।’’ रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म‘सूर्यवंशी’बना रहे हैं।‘सूर्यवंशी’अगले वर्ष 27 मार्च को रिलीज होगी।

 

Related posts

साजिद खान को लेकर बिपाशा ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोली सेट पर भद्दे मजाक करते थे

Rani Naqvi

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 5’ से डेब्यू करेगें तैमूर अली खान

mohini kushwaha

अमेरिका में हास्य कलाकार अजीज अंसारी पर दुष्कर्म काआरोप

Rani Naqvi