मनोरंजन

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन ने की धमाकेदार शुरूआत

golmaal again

मुंबई। दीवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन ने बाक्स आफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने देश के सिनेमाघरों में 30 करोड़ के आसपास कारोबार किया। जिसे बंपर कहा जा रहा है। गोलमाल सीरिज की इस चौथी फिल्म की ओपनिंग को इस साल की सबसे शानदार ओपनिंग माना जा रहा है। फिल्मी कारोबार के जानकार मानते हैं कि फिल्म शनिवार और रविवार के बाद 80-90 करोड़ तक के आंकड़े के करीब पंहुचेगी।

golmaal again
golmaal again

बता दें कि पहले वीकंड में सौ करोड़ पार करने को लेकर कंफ्यूजन इसलिए है कि आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार को भी काफी थिएटर मिले हैं। रोहित शेट्टी ने इस बार गोलमाल में कामेडी के साथ हारर का तड़का लगाया है, जो पब्लिक को पसंद आया है। बादशाहो के बाद अजय देवगन की ये दूसरी लगातार फिल्म है, जिसने बाक्स आफिस पर धमाल मचाया है। गोलमाल अगेन का बजट 80 करोड़ के आसपास माना जा रहा है। फिल्म को मिली बंपर ओपनिंग के बाद इसे वसूलने में फिल्म को कोई परेशानी नहीं होगी।

Related posts

डिजाइनर गाउन में नेहा ने चमकाया चूड़ा-कहा ‘हनीमून पर नहीं हूं’

mohini kushwaha

अब कौन करेगा बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट

mohini kushwaha

फिल्म पति पत्नी और वो का नया सॉन्ग अँखियों से गोली मारें लॉन्च

Rani Naqvi